Saturday, April 25

आवारा गोवंश के हमले में दर्जन भर लोग हुए चोटिल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 03 अप्रैल (हि)। शहर के प्रमुख इलाके न्यू मोहनपुरी में गत दिवस शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आवारा गोवंश ने जमकर उत्पात मचाया। दयालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में गाय ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर हमला कर दिया, जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। बाद में पार्षद की सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोवंश को पकड़ने में कामयाबी मिली।
पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि दो गोवंश अचानक आक्रामक हो गई और सामने आने वाले हर व्यक्ति को टक्कर मारनी शुरू कर दी। दयालेश्वर मंदिर के पास और गलियों में 20 से अधिक लोग बाल-बाल बचे, जबकि 12 से ज्यादा लोगों को मामूली और गंभीर चोटें आईं। एक बिरयानी का ठेला लगाने वाले मारु को तो गोवंश ने पटक दिया। नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई। शाम में ही गोवंश कैचर टीम पहुंची, लेकिन गोवंश काबू में नहीं आ रही थी।
करीब दो घंटे तक चले इस ‘आतंक’ के बाद, स्थानीय युवाओं और निवासियों की मदद से नगर निगम की टीम ने हिम्मत जुटाकर गोवंश को घेरने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद गाय को रस्सी से बांधकर काबू में किया गया, तब जाकर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

Share.

About Author

Leave A Reply