Thursday, November 13

मंदिरों में नवरात्रे पर देवी दुर्गा के आगमन की तैयारी, विदेशी फूलों व रंगबिरंगी लाईटों से सजेगा औघड़नाथ मंदिर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 16 सितंबर (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। रविवार या सोमवार के दिन कलश की स्थापना होने पर विद्वानों के अनुसार मां देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है। और यह सुख शांति व समृद्ध का कारक माना जाता है यह अच्छी फसल बारिश व धनधान्य का प्रतीक एवं आर्थिक खुशहाली व तरक्की का प्रतीक है। इस बार 22 सितंबर से नवरात्रि पर्व शुरू होंगे और इस दिन सोमवार होने के चलते कलश स्थापना अत्यंत ही शुभ मुर्हुत में होगी। देवी भागवत महापुराण के अनुसार मां दुर्गा का वाहन शेर है लेकिन हर वर्ष नवरात्रि में अलग अलग वाहनों पर सवार होकर मां पृथ्वी पर आती है। इस बार देवी हाथी पर सवार होकर आ रही बताते है। माता का आगमन सुबह 22 सितंबर से आरंभ हो रहे नवरात्रे का आना जाना दोनों ही शुभ माना जा रहा है। इस मौके पर देशभर के मंदिरों के साथ ही अपने शहर में भी नवरात्रे पर्व मनाने हेतु धार्मिक स्थलों की साफ सफाई व पूजा की तैयारी जारी है।

इस क्रम में बीते सोमवार को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम से संबंध काली पलटन मंदिर में सतीश सिंघल की अध्यक्षता और महामंत्री सुनील सिंघल के संचालन में हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष डा0 एमके बंसल ब्रजभूषण गुप्ता अमरीश अग्रवाल अतुल अग्रवाल धीरेन्द्र सिंघल अमित अग्रवाल संजय बंसल कैलाश बंसल अशोक चौधरी हर्षित गुप्ता सुभनेश अग्रवाल भारत भूषण मुकेश गुप्ता राजेन्द्र गुप्ता राजजीवन ऐरन विनीत बंसल आदि की मौजूदगी में हुई बैठक में त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर में देशी विदेशी फूलों एवं रंग बिरंगी लाईटों से सजाया जाएगा साथ ही 22 सितंबर को होगी माता की चौकी श्री बांके बिहारी संग कीर्तन व जागरण पार्टी द्वारा धार्मिक आयोजन किया जाएगा। महामंत्री सुनील गोयल के अनुसार 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नवरात्रे महोत्सव मनेगा तथा आने वाले भक्तों को हर सुविधा उपलब्ध हो इसकी कोशिश की जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply