मेरठ 16 फरवरी (प्र)। परतापुर के काशी -अच्छरोंडा मार्ग सहित गांव की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने 15 दिन पहले मेरे हरिकांत अहलूवालिया को कीचड़ में चलने पर मजबूर किया था और अपनी जन समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने रविवार से अनिश्चिकाल के लिए धरना शुरू किया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने भाजपा नेताओ का विरोध किया तथा जन प्रतिनिधियों के पोस्टरों पर जूते की माला भी चढ़ाई।
बताते हैं कि काशी अच्छरौंडा में जब 15 दिन पहले महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निगम टीम के साथ निरीक्षण किया था। तब महापौर ने दो दिन में निस्तारण करने और साफ सफाई व्यवस्था करने जैसे आश्वासन दिए थे पर 15 दिन बीत जाने के बाद भी न तो पार्षद ने सुनी और न ही मेयर ने कोई सुध ली।
इसके चलते वीआईपी गंगोल रोड पर अनिश्चित धरने पर बैठ गए जबकि 5 दिन बाद यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गुजरेंगे। जिसके चलते अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए क्षेत्र वासियों ने साफ कह दिया अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह वीआईपी रोड पर कचरा डालकर विरोध करेंगे।
जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स के साथ अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, अपर तहसीलदार सुमन पाल सिंह, पहुंचे और साफ सफाई का काम शुरू कराया इसके बाद ज्ञापन देने के बाद ग्रामीण फिर धरने पर और कहां कि मेयर हरिकांत अहलूवालिया आकर अपने द्वारा किए झूठे वादों का स्पष्टीकरण दें तब वह उठाएंगे। इस दौरान अशोक राणा, प्रवीण राणा, कुलभूषण राणा, रोहित राणा, मुकुल शर्मा, कार्तिक शर्मा, मछिंद्र चौधरी, बृज वीर चौधरी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौधरी, बादल राणा, सीसीएस यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
