Tuesday, February 17

मेडिकल में कुत्तों को खाना दिया तो होगी कर्रवाई:प्राचार्य ने जारी किया आादेश

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 29 नवंबर (प्र)। मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में अब अगर किसी स्टाफ द्वारा परिसर के अंदर घूमने वाले आवारा कुत्तों को खाना खिलाता पायसा जाएगा तो उसका आवंटन तत्काल प्रभाव से रद कर दिया जाएगा। ऐसा एक आदेश कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जारी किया गया है।

प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में बने हॉस्पिटल में भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं जिनके साथ छोटे बच्चे भी होते हैं। ऐसे में ये कुत्ते इनको नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसा न हो इसलिए यह आदेश दिया गया है। कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

मेरठ पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हम उस संस्कृति को मानते हैं जहां पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को दी जाती है। जहां तक आक्रमक होने का सवाल है तो अगर उनको भर पेट खाना नहीं मिलेगा तो कुत्ता आक्रमक होगा ही। अगर हम सभी उनको खाना देंगे तो उनका स्वभाव शांत होगा। इसके बाद वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

छात्र नेता विनीत चपराणा ने कहा कि जिस प्रकार यह आदेश प्राचार्य द्वारा जारी किया गया है। उसी प्रकार जो बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें कुत्ते खाने की प्लेट चाट रहे थे उसमें भी कार्रवाई होनी चाहिए। तत्काल प्रभाव से मेस के ठेकेदार, हॉस्टल वार्डन और सिक्योरिटी इंचार्ज पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।

Share.

About Author

Leave A Reply