Sunday, December 21

आबूलेन पर सरेआम कार में तोड़फोड़ कर गुंडई करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 10 दिसंबर (प्र)। मेरठ में आबूलेन पर सरेआम कार में तोड़फोड़ कर गुंडई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी एलएलबी के स्टूडेंट हैं, जिन्होंने केवल टशन में वारदात कर दी और फरार हो गए। वारदात के पीछे की वजह रोडरेज निकलकर आई है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

गंगानगर में शुभम शर्मा रहते हैं। उनका आबूलेन पर एक रेस्टोरेंट है। मंगलवार दोपहर शुभम रेस्टोरेंट की महिला पार्टनर के साथ साकेत से होते हुए आबूलेन आ रहे थे। दयानंद नर्सिंग होम के पास कुछ युवकों ने लापरवाही दिखाते हुए शुभम की कार में टक्कर मार दी।

शुभम ने शीशा नीचे कर युवकों टोक दिया। यह बात उन युवकों को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने शुभम की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। मामूली नोंकझोंक के बाद शुभम कार लेकर आबूलेन की तरफ बढ़ गए। उन्हें जरा भी एहसास नहीं था की स्कूटी सवारी युवक उनका पीछा कर रहे हैं। जैसे ही कार आबूलेन पर पहुंची, तभी वहां पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सरेआम गुंडई देखकर पूरे आबूलेन बाजार में अफरा तफरी मच गई। कार को जबरदस्त नुकसान पहुंचाने के बाद हमलावर भाग निकले।

शुभम के साथ कार में वारदात के वक्त उनकी रेस्टोरेंट की पार्टनर भी थी, जोर जोर से चिल्लाकर मदद मांगती रही लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। वारदात के बाद शुभम ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। इसके बाद सभी सदर बाजार थाने आ गए और रिपोर्ट दर्ज कराई। देर रात तक दबिश का दौर चला जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों मुकुल त्यागी पुत्र अमित कुमार त्यागी, निवासी सरस्वती विहार रोहटा रोड, थाना टीपी नगर ध्रुव राणा पुत्र चेतन सिंह वर्मा, निवासी शिवरामपुरम रोहटा रोड मेरठ, खाना टीपी नगर दक्ष चौधरी पुत्र अमित चौधरी, निवासी शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट, थाना नौचंदी आदित्य लूथरा पुत्र नीरज, निवासी शिव शंकरपुरी, थाना ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया। तुषार शेखरात और नमन की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply