Tuesday, February 10

मसूरी के एक होटल में चार दिनों तक युवती का हुआ शारीरिक शोषण

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 03 फरवरी (प्र)। युवती को मसूरी के एक होटल में रखकर चार दिनों तक शारीरिक शोषण किया गया। गर्भवती होने पर पैसे का लालच भी दिया गया। युवती की तहरीर पर जेपी ग्रीन होम स्टे सेंटर के स्वामी और उसके बेटे समेत पांच के खिलाफ शारीरिक शोषण, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रखा है। 15 सितंबर 2023 को नर्सिंग प्लेसमेंट के लिए जेपी मैक्स हास्पिटल नोएडा गई थी। वहां पर जेपी ग्रीन होम स्टे सेंटर शाहपुर नोएडा में रहने लगी। होम स्टे सेंटर के स्वामी ज्ञानेंद्र चौहान का बेटा हिमांशु काउंटर पर मिलता था। तभी उसने मोबाइल नंबर ले लिया। पांच मार्च 2024 को युवती मेरठ आ गई और मेडिकल कालेज में प्रैक्टिस करने लगी। उसके बाद भी हिमांशु चौहान मिलने आता रहा। छह जून 2025 को मसूरी ले गया। वहां पर एक होटल में चार दिनों तक रखकर संबंध बनाए।

युवती गर्भवती हो गई तब हिमांशु चौहान के माता-पिता को मामले की जानकारी दी गई। परिवार के लोगों ने शादी कराने से इन्कार कर दिया। उसके बाद हिमांशु और उसके मामा विपिन आए मामा के घर छपरौला नोएडा ले गए। वहां भी हिमांशु ने शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद मेरठ में छोड़कर चला गया। 26 अक्टूबर 2025 को हिमांशु के भाई अमित चौहान और पंकज चौहान आए। गंगानगर में बुलाकर गर्भपात के लिए दबाव बनाया। गर्भपात नहीं कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर सिविल लाइन थाने में दी है।

पुलिस ने हिमांशु चौहान, उसके पिता ज्ञानेंद्र चौहान, हिमांशु की मां, भाई अमित चौहान और पंकज चौहान के खिलाफ शारीरिक शोषण, जान से मारने की धमकी देने एवं एसी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी का कहना है कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के 161 सीआरपीसी में बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपितों की धरपकड़ को टीम का गठन किया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply