Friday, February 13

पांच रेलवे फाटक पर जाम से निजात देंगे अंडरपास, खरखौदा में अंडरपास के साथ ओवरब्रिज भी बनेगा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 13 फरवरी (प्र)। शहर के पांच रेलवे फाटक के बंद होने से लगने वाले से शीघ्र निजात मिलने वाली है। इन रेलवे फाटकों के नीचे अंडरपास का निर्माण रेलवे कराएगा। इन फाटकों के नीचे से लोग अपने वाहन ट्रेन आने पर भी सरपट दौड़ा सकेंगे। इनमें खरखौदा में अंडरपास के साथ-साथ ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। इनकी डीपीआर को मुख्यालय से ग्रीन सिग्नल मिल गया है।

दरअसल, रेलवे फाटकों को ट्रेनों के आगमन से 10 मिनट पहले बंद कर दिया जाता है और ट्रेन गुजरने के दो मिनट बाद उन्हें खोला जाता है। इस दौरान अधिकांश रेलवे फाटकों पर दूर-दूर तक जाम लग जाता है। फाटक बंद होने पर कई बार कई ट्रेनों को निकलवाया जाता है। ऐसे में परेशान लोग हंगामा कर देते हैं। कई बार तो लोग गेट मैन के साथ अभद्रता या मारपीट भी कर देते हैं। कुछ लोग दुपहिया वाहनों को रेलवे फाटक के बूम के नीचे से निकालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। ऐसे में कई बार लोग ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गवां देते हैं। इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे द्वारा फाटकों के नीचे से अंडरपास या फाटकों के ऊपर से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।

न्यू गाजियाबाद से टपरी रेलवे ट्रैक के मेरठ सेक्शन में गत वर्ष इंजीनियरिंग विभाग ने चार रेलवे फाटकों के नीचे अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। इनमें भूड़वराल फाटक संख्या 20, फाजलपुर में रेलवे फाटक नंबर-27 आर्मी गोल्फ कोर्स के पास स्थित रेलवे फाटक नंबर 28, कासमपुर स्थित रेलवे फाटक नंबर-29 शामिल हैं। खरखौदा के रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास और ऊपर ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। इसे मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर तैयार करे भेजी गई, उसे भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है। अब उक्त कार्यों के लिए धन आवंटित किया जाएगा। इसके साथ ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और फिर निर्माण शुरू किया जाएगा।

इन फाटक पर क्या कार्य किया जाएगा
फाटक नंबर 20 भूडबराल पर अंडरपास का निर्माण।
फाटक नंबर-27 फाजलपुर पर अंडरपास का निर्माण ।
फाटक नंबर 28 गोल्फ कोर्स पर अंडरपास का निर्माण।
फाटक नंबर 29 स्पेशल कासमपुर पर अंडरपास का निर्माण ।
फाटक नंबर 19 खरखौदा पर

Share.

About Author

Leave A Reply