मेरठ 13 फरवरी (प्र)। हिंदू युवती आकांक्षा और मुस्लिम युवक सावेज (शाहबाज) की शादी को लेकर माहौल गर्म हो गया है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह मामला लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़ा है. अब जहां शादी होनी थी, वहां हिंदू महापंचायत बुलाई गई है. पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के गहमागहमी बनी हुई है.
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में आकांक्षा और सावेज की चर्चित शादी को लेकर हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. जिस पैराडाइज मंडप में शुक्रवार को शहनाइयां बजनी थीं, अब वहां भारी पुलिस बल के बीच ‘हिंदू महापंचायत’ का ऐलान किया गया है.
महापंचायत का केंद्र मवाना रोड स्थित पैराडाइज मंडप है. वहां शुक्रवार दोपहर 3 से 5 बजे के बीच महापंचायत बुलाई गई है. अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के सचिन सिरोही और हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी इस आंदोलन की कमान संभाल रहे हैं.
महापंचायत के ऐलान के बाद गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया गया है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह मामला लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़ा है. शावेज डॉक्टर बताया जा रहा जबकि हिंदू युवती राजस्थान में बैंक मैनेजर है।
आकांक्षा के चाचा ने इस शादी के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद प्रशासन ने फिलहाल शादी पर रोक लगा दी है. वहीं, मेरठ पुलिस का कहना है कि शादी रुकवा दी गई है. मंडप की बुकिंग कैंसिल है. महापंचायत की जानकारी जुटाई जा रही है. हम बिना अनुमति वाली सभा की अनुमति नहीं देंगे.
मेरठ पुलिस, खुफिया विभाग और भारी पुलिस बल पैराडाइज मंडप के आसपास तैनात है. जहां एक तरफ सचिन सिरोही ने सोशल मीडिया के जरिए ‘सनातनी योद्धाओं’ को जुटने का आह्वान किया है.
वहीं, सावेज उर्फ शाहबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपील की है कि उसे अपनी मर्जी से शादी करने दिया जाए.
मंडप के मालिक का कहना है कि उन्होंने विवाद को देखते हुए शादी की बुकिंग कैंसिल कर दी है और उनके यहां किसी भी महापंचायत की आधिकारिक बुकिंग नहीं है. पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.
गौरतलब है कि पिछले दिनों डॉक्टर और बैंक मैनेजर की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने से हंगामा मच गया है। हिंदू युवती के पिता और भाई नहीं है। उसके चाचा ने इस शादी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने शावेज के खिलाफ लव जिहाद का केस दर्ज किया है।
