Friday, February 13

रेंज में 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे महाशिवरात्रि की सुरक्षा का जिम्मा, 9 जोन और 31 सेक्टर में बांटा गया जनपद

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 13 फरवरी (प्र)। फाल्गुन महाशिवरात्रि पर कानून व्यवस्था के मददेनजर मेरठ रेंज को 29 जोन व 88 सेक्टर में बांटकर तीन हजार अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। साथ ही, 37 राजपत्रित अधिकारी तैनात रहेंगे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि फाल्गुन महाशिवरात्रि पर्व आगामी 13 से 16 तक मनाया जाएगा। मुख्य महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक 15 फरवरी को होगा। परिक्षेत्र के बागपत जनपद में पुरा महादेव मंदिर, मेरठ के बाबा औघड़नाथ मन्दिर मेरठ, बुलंदशहर में बाबा अंबकेश्वर महादेव मंदिर अहार तथा हापुड़ में सबली मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान कानून व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर, कांवड मार्ग, पार्किंग स्थल तथा महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण व भ्रमण किया गया है। फाल्गुन महाशिवरात्रि पर्व के सकुशल आयोजन के लिए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जनपदों में व्यवस्था की गई है।

ये रहेगी पुलिस व्यवस्था
मंदिरों एवं कांवड़ मार्गों पर आकस्मिक घटनाओं से निपटने को कार्ययोजना तैयार की गई।
परिक्षेत्रीय जनपदों के एसपी, एएसपी सीओ एवं थाना प्रभारियों द्वारा शांति समिति की बैठक की। कांवड़ मार्गों व प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के लिए रेंज एवं जनपदों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए।
कंट्रोल रूम द्वारा मार्गों व मंदिरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग की जाएगी।
मंदिरों के गर्भ गृह पर कुशल एवं मेहनती पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
ड्रोन, आईपी कैमरों का कांवड यात्रा मार्गों पर व्यवस्थापन किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने को पीए सिस्टम, एएस चैक टीम, बीडीएस टीम, इंटेलीजेंस को सक्रिय किया गया है।
परिक्षेत्र स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अत्याधुनिक माध्यमो निगरानी की जा रही है।

रेंज को 29 जोन व 88 सेक्टर में बांटा
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने महाशिवरात्रि पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र को 29 जोन व 88 सेक्टर में बांटा है। इस दौरान 7 अपर पुलिस अधीक्षक, 30 सीओ, 139 निरीक्षक, 783 उप निरीक्षक, 777 मुख्य आरक्षी, 927 आरक्षी, 265 होम गार्ड, पीआरडी तथा पीएसी की 5 कम्पनी तैनात रहेंगी।

जलाभिषेक और कांवड़ मार्ग
जलाभिषेक के मुख्य मंदिर 21 (5000 से अधिक श्रद्धालु) जनपद मेरठ-5. बुलंदशहर- 2. बागपत 1, हापुड़ 3
मुख्य कांवड – 28, जनपद मेरठ-8 बुलंदशहर-8, बागपत 3, हापुड़ 9
मेलों की संख्या-21, जनपद मेरठ-7. बुलंदशहर-8, बागपत 1, हापुड़ 5 घाटों की संख्या 14, जनपद मेरठ-3, बुलंदशहर-8, हापुड़ 3
शिव बारात, शोभायात्राएं 20 जनपद मेरठ-3, बुलंदशहर- 15 बागपत 1, हापुड़ 1
शिविर / भंडारे 89, जनपद मेरठ-9 बुलंदशहर- 67, बागपत 2, हापुड़ 11

रेंज में संवेदनशील स्थान
हॉट स्पॉट संवेदनशील स्थान 165, जनपद मेरठ-41, बुलंदशहर 59, बागपत 10, हापुड़ 55
जनपदों की सीमा पर बैरियर 58 जनपद मेरठ-13, बुलंदशहर-13, बागपत 10, हापुड़ 22
जनपदों की सीमा पर पिकेट 37, जनपद मेरठ-9, बुलंदशहर-7, बागपत 10, हापुड़ 11
जनपदो की सीमा पर पीए सिस्टम 11, जनपद मेरठ 4. बुलंदशहर-3, बागपत 2. हापुड़ 2
मेरठ परिक्षेत्र में 29 जोन व 88 सेक्टर तथा 54 क्यूआरटी बनाई गई हैं। जिसमें जनपद मेरठ में 9 जोन व 31 सेक्टर तथा 31 क्यूआरटी, बुलंदशहर में 7 जोन व 31 सेक्टर तथा 9 क्यूआरटी, बागपत में 10 जोन व 16 सेक्टर तथा हापुड़ में 3 जोन व 10 सेक्टर एवं 14 क्यूआरटी बनाई गई हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply