Saturday, February 14

केशव की शिरले संग हुई सगाई सम्पन्न

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 14 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। एलेक्जेंडर क्लब के सचिव द अध्ययन स्कूल के चेयरमैन श्री संजय कुमार के भांजे केशव पुत्र श्रीमती दिप्ती सिंघल का सगाई संस्कार गत रात्रि को परतापुर बाईपास स्थित रेजिस रिसोर्ट में श्रीमती नीतू एवं पवन अग्रवाल की सुपुत्री शिरले के साथ धूमधाम से संगीत की मधुर धुनों के बीच एक-दूसरे को बधाई देते एवं केशव और शिरले के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्पन्न हुई। आगंतुकों का स्वागत संजय कुमार सहित दोनों परिवारों के सदस्यों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस मौके पर शहर के हर वर्ग के प्रमुख आतंत्रित नागरिकों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें मुख्य रूप से विद्या यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री प्रदीप जैन, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई, कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मनोज त्यागी, पूर्व मेयर मधु गुर्जर, सुशील गुर्जर, वरिष्ठ राजनेता चौ. यशपाल सिंह, प्रोविडेंट कमिश्नर उज्जैन विकास सौदाई, एलेक्जेंडर क्लब के उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, रोहित जाखड़, डा. अनुज रस्तोगी, प्रियांशु कुमार, भाजपा नेता वरूण अग्रवाल, उद्योगपति अमित संगल, सनी अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पीयूष शास्त्री, संजय रस्तोगी (सीए), डा. चिकारा, ऋषि अग्रवाल एसटूएस, प्रवीण दुबलिश, उज्जवल अरोरा, कपिल भारद्वाज आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply