



मेरठ, 16 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णपुरी मेरठ शहर निवासी श्री प्रदीप अरोरा द्वारा आज मेरठ मंडलायुक्त को एक ज्ञापन देकर आवासीय कॉलोनी किशनपुरी निकट देहली गेट चौराहा पर भवन संख्या 52 वर्तमान में 55 में स्तुति अग्रवाल पत्नी आकाश गोयल पुत्र अजय गोयल आयुष गोयल दीपक गोयल द्वारा ढाई सौ वर्ग गज के पुराने मकान को तोड़कर वहां दुकानों का निर्माण किये जाने की शिकायत की। शिकायतकर्ता का कहना है कि 14/06/2024 को पूर्व में जब रिहायशी भूमि पर कॉमर्शियल निर्माण शुरू किया गया था तो मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा के अधिकारियों द्वारा इस पर सील लगाई गयी थी लगभग 20 माह पुरानी सील तोड़कर अब निर्माण पुनः शुरू कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट लिखा है कि एमडीए मेडा के जेई राकेशा राणा को मोबाईल नंबर 9810244589 पर निरंतर अवैध निर्माण के फोटो भेजकर कार्रवाई की मांग की जा रही थी लेकिन उनके द्वारा इस संदर्भ में भी कोई कुछ नहीं किया गया। जिससे यह प्रतीत होता है कि रिहायशी भूमि पर अवैध निर्माण उनकी मिलीभगत से ही हो रहा है। प्रदीप अरोरा ने माननीय मंडलायुक्त जी से आग्रह किया है कि कृष्णपुरी निवासियों को होने वाली परेशानी एवं सरकार की निर्माण नीति के विपरीत बनने वाली अवैध दुकानों का निर्माण रोकने हेतु कठोर कार्रवाई जेई और निर्माणकर्ताओं के विरूध की जाये मौखिक रूप से उक्त जानकारी देते हुए श्री अरोरा ने बताया कि इसकी छायाप्रति उनके द्वारा तमाम संबंधी अधिकारियों को भेजकर जोन ए 2 में हो रहे इस अवैध निर्माण के विरूध कार्यवाहीे की मांग की गयी है।
