Thursday, February 26

अवैध निर्माण स्वयं हटाये व्यापारी वरना ध्वस्त करेगा परिषद

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 26 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर आवास एवं विकास परिषद की तरफ से व्यापारियों को स्वयं अपने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की अपील की जा रही है। इसके लिए परिषद ने न केवल दुकानों और कॉम्पलेक्स के अवैध निर्माण को शमन करने के लिए भूखंडों के क्षेत्रफल के हिसाब से फ्रंट सेटबैक और रियर सेटबैक छोड़े जाने का एरिया निर्धारित कर दिया बल्कि इसके लिए लाल निशान भी लगा दिए हैं।
परिषद अधिकारियों का कहना है कि व्यापारी अगर लगाए गए लाल निशान तक स्वयं अवैध निर्माण को हटा लेंगे तो शेष निर्माण को नुकसान नहीं होगा लेकिन जब परिषद इन्हें ध्वस्त करेगा तो नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी।
अधिशासी अभियंता अभिषेक राज ने कहा कि व्यापारियों को फ्रंट, रियर और साइड सेटबैक छोड़े जाने के लिए बोल दिया गया है। इसके लिए उन्हें भूखंड के हिसाब से चार्ट भी दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए परिषद तैयारी में जुटा हुआ है।
इस तरह छोड़ना है सेटबैक
आवासीय संपत्तियों के लिए
भवन/भूखंड एरिया फ्रंट सेटबैक रियर सेटबैक साइड सेटबैक
150 वर्गमीटर से कम 1 मीटर 00 00
150 से 300 वर्गमीटर 3 मीटर 1.5 मीटर 00
300 वर्गमीटर से 500 3 मीटर 3 मीटर 00
व्यावसायिक संपत्तियों के लिए
100 वर्गमीटर से कम 1.5 मीटर 00 00
100 वर्गमीटर से 300 वर्गमीटर 3 मीटर 00 00
300 वर्गमीटर से 10000 वर्गमीटर 4.5 मीटर 3 मीटर 1.5 मीटर

Share.

About Author

Leave A Reply