मेरठ 27 फरवरी (प्र)। मेरठ बार एसोसिऐशन के पंडित नानकचंद सभागार में गुरुवार को नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला जज मेरठ अनुपम कुमार रहे। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के साथ सामंजस्य बना कार्य करें।
मंच पर मुख्य अतिथि जिला जज, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, महामंत्री परवेज़ आलम, संजय शर्मा मौजूद रहे। पूर्व समिति के महामंत्री राजेन्द्र सिंह राणा ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी एवं पूर्व प्रबंध समिति पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
चुनाव अधिकारी रउफउल हसन अंसारी, जगदीश गिरी, नेपाल सिंह सोम, अशोक पंडित, वीरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, सतेंद्र सिंह, मनुज बुटार, सहदेव सिंह सोम ने विजेताओं की घोषणा की और शपथ दिलाई।
अध्यक्ष अनुज शर्मा, महामंत्री परवेज आलम ने कहा यह जीत सर्व समाज की जीत है। अधिवक्ताओं ने हम पर जो विश्वास जताया है उस पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे। अधिवक्ताओं के हित में काम करेंगे। कार्यक्रम में कई न्यायिक अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी शर्मा, डीडी शर्मा, अनिल कुमार बक्शी, डॉ ओपी शर्मा, अब्दुल जब्बार खान, सतीश चंद गुप्ता, कुंवरपाल शर्मा, अमित दीक्षित, वीके शर्मा, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, नरेश दत्त शर्मा, प्रबोध शर्मा, आनंद कश्यप, राजकुमार गुर्जर आदि रहे।
बेंच की मांग और प्रभावी बनाएंगे : अनुज शर्मा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा हाईकोर्ट बेंच की मांग को और प्रभावी बनाएंगे। वकीलों के लिए टोल शुल्क माफ करने का प्रयास रहेगा। महिला अधिवक्ताओं के लिए शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। कचहरी में पार्किंग का समाधान करेंगे।
अधिवक्ता हित में कराएंगे काम : परवेज आलम
नवनिर्वाचित महामंत्री परवेज आलम ने कहा कि पानी, शौचालय आदि सुविधाएं की जाएंगी। अधिवक्ता हित से जुड़े छोटे से छोटे कार्यों को समझकर कराया जाएगा। एससीसी ऑनलाइनजनरल का सब्सक्रिप्शन अधिवक्ताओं के लिए निशुल्क, एक स्थान पर किया जाएगा।
