Monday, March 2

टीबी से मुक्त हुईं 26 ग्राम पंचायतें, 24 को होगा सम्मान

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 मार्च (प्र)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मेरठ जनपद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025 के लिए किए गए दावों के सत्यापन के बाद 8 ब्लॉकों की 26 ग्राम पंचायतों को आधिकारिक तौर पर टीबी मुक्त घोषित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया और राज्य पर्यवेक्षक डॉ. संदीप माहेश्वरी की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद इन पंचायतों की सूची जारी की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विपुल कुमार ने बताया कि सिल्वर श्रेणी के अंतर्गत 13 ग्राम पंचायतें लगातार दूसरे वर्ष टीबी मुक्त रही हैं।

इनके प्रधानों को सिल्वर कोटेड गांधी प्रतिमा दी जाएगी। ब्रॉज श्रेणी में पहली बार टीबी मुक्त होने वाली 13 पंचायतों के प्रधानों को कांस्य कोटेड गांधी प्रतिमा मिलेगी। विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) पर जिलाधिकारी द्वारा इन सभी प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने में नेहा सक्सेना और लोकेश कुमार गौतम का विशेष योगदान रहा।

टीबी मुक्त पंचायतों की मुख्य सूचीः
■ मवाना बाना, डैडूपुर, खालिदपुर, कुंडा, गड़ीना, नंगला कातेर (सिल्वर); बहजादका, भगवानपुर ( ब्रॉज )।
■ सरूरपुरः काकेपुर, रतनगढ़ी (सिल्वर ): दरवेशपुर, रिठौली, रीथली, भवानंगला (ब्रोंज)।
■ दौरालाः अख्तियारपुर, चरला, खिर्वा (सिल्वर)।
■ सरधना: फरीदपुर (सिल्वर ); दशरथपुर, अतन, नंगला आर्डर (ब्रॉज)।
■ रोहटा जंघेठी, इदरीशपुर ( ब्रोंज ) ।
■ हस्तिनापुर: गजरीला (सिल्वर)।
■ भावनपुरः दत्तयावली, आलमपुर ( ब्रोंज)।

Share.

About Author

Leave A Reply