Monday, March 2

शिव दुर्गा हनुमान मंदिर के दानपात्र में चोरी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 02 मार्च (जा)। जेलचुंगी पुलिस चौकी से 150 मीटर दूरी पर शिव दुर्गा हनुमान मंदिर का दानपात्र के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोर मंदिर में घुसकर गमछे से अपना मुंह बांधते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। इससे पहले भी इस मंदिर में दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। एक भी चोरी का राजफाश न होने पर व्यापारियों ने आक्रोष जताया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हाइड्रिल कालोनी में जेलचुंगी से मात्र 150 मीटर दूरी पर शिव दुर्गा हनुमान मंदिर है। पंडित वीरेंद्र प्रकाश गैरोला मंदिर में पूजा-अर्चना कराते है और मंदिर परिसर में ही रहते है। किला रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि गत देर रात करीब 1ः30 बजे एक चोर सड़क की तरफ से दीवार कूदकर मंदिर परिसर में घुस गया। इसके बाद चोर ने मंदिर में रखे पुजारी के गमछे से अपना मुंह बांधकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी और 500-600 रुपये के सिक्के चोरी कर ले गया। चोर मंदिर परिसर में करीब एक घंटे तक रहा। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, पुजारी ने कहा कि मंदिर में इससे पहले भी दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। पुलिस अभी तक एक भी चोरी का राजफाश नहीं कर सकी है। गत सुबह मंदिर में चोरी का चलने पर व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, दिनेश सिंह चौधरी, वरुण गोयल, राहुल वर्मा व मनीष रस्तौगी मौके पर पहुंचे और सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है।

Share.

About Author

Leave A Reply