
मेरठ 02 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। सादगी से परिपूर्ण माहौल एक दूसरे के प्रति उत्साह और अपनेपन की भावना चाट पकोड़ी के स्वाद और फूलों के साथ होली यह गौरवमयी अपने पन से भरा सम्मान जनक नजारा बीती रात को मेरठ क्लब द्वारा अपने हर दिल अजीज सम्मानित अध्यक्ष मेरठ मंडलायुक्त श्री भानुचंद गोस्वामी आईएएस के निवास पर शासन की भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने की माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भावनाओं के तहत हुए होली मिलन में चेहरों पर खुशियां एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार की भावना के साथ जब आगांतुक एक दूसरे से गले मिल रहे थे तो सबकुछ देखने लायक था। अच्छे और अपनी धर्म और समाज की भावनाओं से जुड़े गीत संगीत के बीच जब कमिश्नर भानुचंद गोस्वामी जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह एसएसपी अविनाश पांडे कैन्ट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन अपर आयुक्त अमित कुमार के साथ इसके सचिव डा0 अमित कुमार और डा0 अमित नागर सीए अभिषेक गर्ग आगांतुकों का स्वागत सत्कार कर रहे थे वो भावना एक दूसरे को आपस में जोड़ने और अपनेपन को साकार करने का अनोखा उदाहरण नजर आ रही थी।
शाम 7 बजे से शुरू हुए भावात्मक संगीत से युक्त होली मिलन में आये अतिथियों का स्वागत सर्वश्री आलोक भटनागर अरूण अग्रवाल अंबर दीक्षित कमल ठाकुर करन गोयल पंकज अग्रवाल राजकुमार कंसल संजीव कुमार शर्मा राजेश जैन सुरेश चंद गुप्ता समीर कोहली संजीव गुप्ता विनोद गोयल विचित्रा कौशिक योगेश अग्रवाल आदि द्वारा आगांतुकों का स्वागत किया जा रहा था तो उनके आवागमन पर फूलों की बरसात कर उन्हें सम्मानित होने का अहसास भी कराया जा रहा था। इस अवसर पर मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई अन्नपूर्णा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष ब्रजभूषण गुप्ता भाजपा नेता डा0 राजेश वरिष्ठ एडवोकेट एसके दीक्षित जानेमाने अधिवक्ता अनिल तोमर फिल्म अभिनेता गिरीश थापर योगेश मोहन एमएस जैन विशाल जैन एलेक्जेंडर क्लब के हरदिल अजीज सचिव संजय कुमार चेयरमैन द अध्ययन कोषाध्यक्ष राहुल दास सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूर्व उपनिदेशक सूचना सुरेन्द्र शर्मा अमित गुप्ता पिंकी चिन्यौटी डा0 अनुज रस्तोगी डा0 अंकुर गुप्ता राजेश मित्तल वकुल गोयल उज्जवल अरोड़ा संजय शर्मा आदि विशेष रूप से इस सफल आयोजन में नजर आये। क्लब के सदस्य रियल एस्टेट के जाना माना नाम अजय गुप्ता गुर्जरमल मोदी चेम्बर ऑफ कॉमर्स इंस्ट्रीज सदर बाजार के अध्यक्ष डा0 ब्रजभूषण वरिष्ठ पत्रकार उद्योगपति दीपजैन तपन जैन आदि ने इस अच्छे आयोजन के लिए सभी आयोजकों को अपनी बधाई व होली की शुभकामनाएं दी।
