Saturday, March 7

यूपीएससी : मेरठ की प्राची पंवार ने 59वीं रैंक पाई, शामली की आस्था को 9वां स्थान मिला

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली/ मेरठ 07 मार्च (हि)। मेरठ मेडिकल कॉलेज में क्लर्क राकेश पंवार की बेटी प्राची पंवार ने 59वीं रैंक हासिल की है। राकेश पंवार के अनुसार वह अक्सर सोचा करते थे कि नौकरी हो तो बड़े अधिकारियों वाली जिसके पास पावर हो। बच्चों से भी वह यही बात करते। अब प्राची पंवार ने पिता के सपने को सच कर दिखाया।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीईसी) 2025 का अंतिम परिणाम गत दिवस घोषित कर दिया। इस वर्ष विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए 958 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।
मेरठ-सहारनपुर मंडल के जिलों से भी मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शामली की ट्रेनी आईपीएस आस्था जैन ने फिर अपनी मेधा का परचम लहराते हुए अखिल भारतीय स्तर पर नौंवी रैंक हासिल की है। आस्था के पिता अजय जैन कांधला कस्बे में परचून की दुकान करते हैं। आस्था इससे पहले भी दो बार यूपीएससी में सफल हो चुकी हैं। आस्था ने तब 131वीं और 186वीं रैंक प्राप्त की थी।
मेरठ के बहादुरपुर निवासी हर्ष नेहरा ने यूपीएससी में 74वीं रैंक पाई है। हर्ष के पिता अजय नेहरा किसान हैं जबकि मां अनीता गांव के प्राइमरी स्कूल में ही शिक्षिका हैं। हर्ष ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। मेरठ कॉलेज से बीएससी बॉयोलॉजी में स्नातक हर्ष की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में कांधला निवासी आस्था जैन ने आल इंडिया नौवीं रैंक हासिल की है। आस्था इससे पहले दो बार यूपीएससी परीक्षा दे चुकी हैं। पहली बार में वह 131वीं रैंक हासिल कर आइपीएस बनी थीं, जबकि दूसरी बार में 181वीं रैंक मिली थी। आइएएस बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने तीसरी बार परीक्षा दी थी। फिलहाल वह हैदराबाद में आइपीएस की ट्रेनिंग कर रही हैं। उनकी सफलता की सूचना मिलते ही माता-पिता को मिठाई खिलाकर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Share.

About Author

Leave A Reply