मेरठ 07 मार्च (प्र)। शॉप्रिक्स मॉल के समीप होटल द कानवे में अपनी टीम के साथ ठहरते टीवी निर्माता- निर्देश सिद्धार्थ तिवारी के रूम से चोर सात लाख रुपये कीमत की घड़ी और 25 हजार रुपये कैश समेत कीमती सामान चोरी कर ले गया। चोर नंगे पैर होटल के रूप में घुसा और महज 17 मिनट में वारदात को अंजाम देकर चल गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीवी प्रोड्यूसर ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ब्रह्मपुरी थाने पर स्टलिंग टॉवर, लोखंडवाला कॉम्पलेक्स, अंधेरी वेस्ट, मुम्बई निवासी टीवी निर्माता निर्देश सिद्धार्थ कुमारी तिवारी ने अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वह पांच सदस्यीय टीम के साथ मेरठ शूटिंग के लिए आया था शॉप्रिक्स मॉल के समीप होटल द कानवे के रूम नंबर 507 में ठहरा था। रात में मित्रों के साथ कमरे में ही भोजन किया। फिर, रात 11:20 बजे सोने चले गए। इससे पूर्व होटल स्टाफ से रूम का एसी खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद लगभग 11:45 बजे वह सो गया शुक्रवार सुबह नींद खुली और कमरे की जांच की तो पाया कि मेरे सोते समय कमरे के अंदर चोरी हो चुकी थी। इसकी जानकारी
सिद्धार्थ तिवारी ने अपने मित्रों और होटल स्टाफ को दी। फिर, पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश काम्बोल और सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। रात में लगभग 2:50 चोर चोर नंगे पैर होटल द कानवे में प्रवेश करता है। फिर 2:54 बजे सीधे रूम में प्रवेश करता है। चोर करीब 17 मिनट बाद रूम से बाहर निकलता है। इस दौरान वह टीवी निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ तिवारी के पकड़े, टोपी और जूते पहने होता है ताकि कोई उसको चोर न समझ सके। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि होटल में किसी बाहरी व्यक्ति ने प्रवेश नहीं किया। होटल के स्टाफ की संलिप्तता की जांच की जा रही है। होटल के कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी।
ये सामान हुआ चोरी
सिद्धार्थ तिवारी ने रिपोर्ट में एपल आईपैड, एप्पल हेडफोन, मोबाइल फोन सैमसंग 524 अल्ट्रा नगद 1.25 लाख, क्रेडिट कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, सात लाख रुपये कीमत की ब्राइटलिंग घड़ी, नाइकी शूज, दो गगल्स, पेन कार्ड, फरेक्स कार्ड, एचडीएफसी इन्फिनिया कार्ड, वोटर आईडी आदि चोरी कर लिया।
धारावाहिक की शूटिंग के लिए आए थे मेरठ
टीवी निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ तिवारी गुरुवार को मुम्बई से अपने कैमरामैन तथा पांच सदस्यीय टीम के साथ मेरठ आए थे सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि लैपटॉप और आईपेड से अधिक कीमती डाटा है। लैपटॉप में वर्तमान और आगामी धारावाहिक की प्लानिंग से संबंधित डाटा बताया जा रहा है।
टीवी निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ तिवारी की टीम के एक सदस्य ने बताया उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की देशभर में चर्चाएं हैं। इसलिए मेरठ में सब कुछ ठीक होगा, वे साफ हुआ कि चोर होटल के कमरे में 17 मिनट रहा है, ऐसे में वह अनहोनी को भी अंजाम दे यहां शूटिंग करने आए थे, लेकिन चोरी की घटना ने उनको डरा दिया है। सीसीटीवी फुटेज से सकता था, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। सदस्य ने बताया कि उनके लिए सामान की कीमत से अधिक महत्वपूर्ण उसमें मौजूद डाटा है। सामान मिलने के बाद भविष्य की प्लानिंग पर विचार करेंगे।
