मेरठ, 19 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। कानून-व्यवस्था को और धार देने के लिए मेरठ पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसएसपी अविनाश पांडे ने 11 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलते हुए साफ संकेत दिया है कि कामकाज में तेजी और जवाबदेही अब प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, मलियाना चौकी प्रभारी महावीर सिंह को थाना ब्रह्मपुरी भेजा गया है। गोविन्द सिंह को चौकी वेदव्यासपुरी टीपीनगर से थाना मेडिकल स्थानांतरित किया गया है। हरिराम को पुलिस लाइन से नई बस्ती टीपीनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
नरेन्द्र कुमार को सूरजकुंड सिविल लाइन चौकी से क्यूआरटी पुलिस लाइन, जबकि अमित कुमार को सिविल लाइंस थाना से सूरजकुंड चौकी प्रभारी बनाया गया है। महिला उप निरीक्षक विस्मिता चौधरी को मेडिकल थाने से वेदव्यासपुरी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा, शिवेन्द्र सिंह को साइबर हेल्प डेस्क से थाना जानी, जागीर सिंह को जानी से साइबर सेल, मोनू त्यागी को ब्रह्मपुरी से मॉनिटरिंग सेल, प्रेम गौतम को ब्रह्मपुरी से मलियाना चौकी टीपीनगर और आलोक मिश्र को क्यूआरटी पुलिस लाइन से थाना लोहियानगर भेजा गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सभी दारोगा तत्काल कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करें।
एसएसपी अविनाश पांडे ने 11 दारोगाओं को किया इधर से उधर
Share.
