मेरठ 19 मार्च (प्र)। 31 मार्च से 2 अप्रैल तक अंडर 20 जूनियर उत्तर प्रदेश पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसमे खेलने के लिए बुधवार को सीसीएसयू के रुस्तम-ए-जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में टीमों का चयन किया गया। जिसमें 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस दौरान कुश्ती ट्रायल समारोह का उद्घाटन जिला कुश्ती संघ के संरक्षक कल्याण सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि अलका तोमर रहीं निर्णायक धीरज यादव, श्रीपाल सिंह, प्रयास सोम, मूलचंद चौधरी, अजयवीर कुशवाह, जगविंदर तोमर, अनुज तोमर रहे।
फ्री स्टाइल पुरुष में इनका हुआ चयन
- 57 किलोग्राम भार वर्ग में वंश सैनी ।
- 61 किलोग्राम भार वर्ग में सागर वत्स ।
- 65 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन।
- 70 किलोग्राम भार वर्ग में अली मोहम्मद |
- 74 किलोग्राम भार वर्ग में है तरुण तोमर ।
- 79 किलोग्राम भार वर्ग में अभिराज अहलावत ।
- 86 किलोग्राम भार वर्ग में दुष्यंत कुमार ।
- 92 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद कुमार |
ग्रीको रोमन पुरुष में यह हुए चयनित
- 60 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत कुमार |
- 63 किलोग्राम भार वर्ग में वंश धनकर।
- 67 किलोग्राम भार वर्ग में मुकुल कुमार |
- 72 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित सोम ।
- 77 किलोग्राम भार वर्ग में अभिराज अहलावत ।
- 87 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल शर्मा ।
- 97 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत कुमार ।
- 130 किलोग्राम भार वर्ग में सार्थक ढिल्लों ।
महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी
- 50 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम तोमर |
- 53 किलोग्राम भार वर्ग में शिया चौहान |
- 55 किलोग्राम भार वर्ग में सृष्टि तोमर ।
- 59 किलोग्राम भार वर्ग में पायल सैनी ।
- 65 किलोग्राम भार वर्ग में सलोनी शर्मा
- 68 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी तोमर ।
- 72 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी ।
- 76 किलोग्राम भार में इतिशा चौधरी ।
