


हापुड़/मेरठ, 30 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। बुलंदशहर, पिलखुआ, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के उत्साह से अपने घरेलू समारोह शादी-विवाह मनाने के इच्छुक नागरिकों के लिए 40-50 किमी के दायरे में हापुड़ स्थित गौरी लग्जरी एस्टेट आधुनिक व्यवस्थाओं से युक्त समारोह स्थल अब पूरी साज सज्जा और तैयारियों के साथ उपलब्ध है बस आप जाइये सभी व्यवस्थाएं गौरी लग्जीर एस्टेट के संचालकों के द्वारा गौरी मीडिया ग्रुप के चेयरमैन डा. ललित भारद्वाज की देखरेख में उपलब्ध और आपकी खुशियों में चार चांद लगाने एवं स्वागत करने के लिए है तैयार।
बीती 28 मार्च की रात को मेरठ के बड़े वाहन व्यापारी आबू लेन स्थित दास हुंडई सहित कई वाहन शोरूमों के चेयरमैन, एलकजेंडर एथलेटिक्स क्लब के कोषाध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ के चुनाव अधिकारी रहे राहुल दास और रूचि दास ने अपने पुत्र विराज दास की तीसरी वर्षगांठ दादी शशि दास, नाना राजकुमार सेठ और नानी गोडी सेठ और परिवार के अन्य सदस्यों और आये अतिथियों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के बीच मनाई। हापुड़ और आसपास के जिलों आगरा, कानपुर आदि से भी आये अतिथियों के द्वारा विराज के खुशहाल जीवन की कामना करते हुए दास परिवार को बधाई देने के साथ ही गौरी लग्जरी एस्टेट की साज सज्जा बनावट की गयी तैयारियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही थी। समारोह स्थल पर घुसते ही मौजूद सेल्फी प्वांइट आने जाने वालों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था और हर कोई वहां खड़े होकर फोटोखिंचवाने से नहीं चूक रहा था। हॉल के अंदर कई ऐसे ही सेल्फी प्वाइंट थे और नई साज सज्जाओं से युक्त भव्य ओर शानदार दुल्हा दुल्हन या आयोजनों के लिए बना मंच तथा साज सज्जा सभी को आकर्षित कर रही थी।
बताते चले कि 300 से लेकर दो हजार तक अतिथियो का स्वागत करने और स्वादिष्ट लजीज भोजन परोसने में सक्षम शानदार 6 हॉल बनाये गये है जो एक से एक सुंदर हैं और आगंतुकों को आकर्षित करने में सक्षम हैं जो एक बार आयेगा वह बार-बार स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने और भरपूर मनोरंजन करने हेतु बार बार आयेगा यह कहावत भी बिल्कुल सही उतर रही थी।
और सबसे बड़ी बात दिल्ली हाईवे पर बने इस गौरी लग्जरी एस्टेट में आगंतुकों के वाहनों के खड़े करने के लिए भी पूर्ण स्थान उपलब्ध है। विराज के जन्मदिन में आये नागरिकों का कहना था कि 15 एकड़ में बना यह भव्य और शानदार समारोह स्थल अपने आप में अनेक उपलब्धियों से परिपूर्ण है और अपने बेटा-बेटी की शादी के इच्छुकों के लिए एक प्रकार से गौरी लग्जरी स्टेट के संचालकों की ओर से समारोह को भव्य बनाने के लिए एक उपहार भी इसे कह सकते हैं।
