Monday, March 30

हनुमान जयंती पर 2215 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 30 मार्च (जा)। दो अप्रैल को हनुमान जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआइजी कलानिधि नैथानी ने समीक्षा की। 2215 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। रेंज में निकलने वाली 65 शोभायात्रा व 137 कार्यक्रम के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने व ड्रोन से निगरानी करने के आदेश दिए गए है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 23 सीओ, 85 निरीक्षक, 362 उपनिरीक्षक, 555 मुख्य आरक्षी, 770 आरक्षी एवं 415 होमगार्ड व पीआरडी जवान तथा एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। रेंज में 288 हनुमान मंदिरों की सुरक्षा के आदेश दिए गए है। शोभायात्रा के दौरान रेंज में पड़ने वाले 57 संवेदनशील डीआइजी कलानिधि नैथानी ने स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। डीआइजी ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए कि पूर्व विवाद में शामिल लोगों पर नजर रखें तथा कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दें। सभी सीओ छोटी से छोटी घटना पर नजर रखे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों जहां से शोभायात्रा निकलती वहां फ्लैग मार्च किया जाए। महिलाओं संग कोई अप्रिय घटना न हो, इसका ध्यान रखा जाए।

Share.

About Author

Leave A Reply