Monday, March 30

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 30 मार्च (प्र)। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर असौड़ा हाऊस में प्रातरू 6.45 पर श्री जी का अभिषेक एवं शान्ति धारा हुई जिसमें स्वर्ण जारी से शांति धारा एवं प्रथम अभिषेक महावीर भगवान पर करने का सौभाग्य अतुल जैन परिवार को प्राप्त हुआ एवं रजत शांति धारा करने का सौभाग्य विनोद जैन पूनम चंद जैन विपुल जैन राकेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर असोडा हाउस द्वारा शोभा यात्रा प्रातरू 8.30 बजे प्रारम्भ हुई जिसमे सभी पात्रों का चयन बोलियों से किया गया ।

रचित जैन ने कहा कि घोड़े के स्वर्ण रथ पर आदिनाथ भगवान के ख्वासी बनने का एवं श्री जी को लेकर स्वर्ण रथ पर बैठने का सौभाग्य पूनम चंद जैन सविता जैन परिवार को प्राप्त हुआ, सारथी का सोभाग्य हेमंत जैन मयंक जैन परिवार को मिला, कुबेर का सौभाग्य डॉ कुमार गौरव परिवार को मिला, ईशान इन्द्र एवम् सनत इन्द्र का सौैभाग्य अतुल जैन एवं शान्तिनाथ युवा संघ के शोर्य, नमन, सक्षम, हर्षित, आर्जव, सम्वेग, सार्थक आदि को मिला, एवं प्रमुख आरती का सौभाग्य श्रीमती अनामिका जैन अमित जैन प्रज्ञा जैन तनिषा जैन परिवार को मिला एवं वीर नारी युविका संघ की संस्कृति अनन्या, आर्जवी, अश्विनी आदि का रहा। लकी जैन ने कुबेर बन, नृत्य कर कुबेर का कलशा भरा।

रथ यात्रा में मुख्य सबसे आगे जैन ध्वज, बैनर, अष्टप्रतिहरे, स्वर्ण रथ व प्रमुख बैन्ड यात्रा की शोभा बढ़ा रहा था। इसी के साथ महावीर दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड पर रथ यात्रा की स्वागत एवं आरती हुई आज के मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल जी ने संपूर्ण यात्रा में पदयात्रा कर यात्रा का धर्म लाभ लिया रथ पर मुख्य आकर्षण नृत्य- जिसमे अनेक युवक, युवतियो के नृत्यो ने सभी का मन मोह लिया एवं सभी युवा, युवतिया केसरिया परिधान मे घोड़े के स्वर्ण रथ की शोभा बढ़ा रहे थे । कपिल जैन एवं संजय जैन ने ऐसे भजनो से सबको भक्तिमय नृत्य करने पर मजबूूर कर दिया। सभी युवक , युवतिया, महिलाए, एवम पुरुष सभी आदीनाथ,शान्तिनाथ, महावीर भगवान के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। यह यात्रा पश्चिमी कचहरी मार्ग सेे होते हुए कचहरी पुल होते हुए महावीर कीर्ति स्तंभ कमिश्नरी चौक से वापसी उसी मार्ग से होते हुए पांडुकशिला असोड़ा हाउस मंदिर रोड पहुंची जहां अभिषेक के पश्चात यात्रा संपन्न हुई जहां श्रद्धालुओं की भीड़ ने जन्म कल्याणक की शोभा बढ़ाई एवं पूजा अर्चना कर कलशो द्वारा अभिषेक किया गया। एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा कराई गई

महावीर जयंती के शुभ अवसर पर सोनिया जैन ने कहा कि हर साल चौत्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन महावीर जयंती मनाई जाती है भगवान महावीर जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर थे. उनकी जयंती का पावन दिन जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दिन जैन मंदिरों में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री महावीर भगवान जी की पूजा अर्चना की जाती है, महावीर चालीसा का पाठ होता है और तमाम धार्मिक आयोजन होते हैं. कई जगहों पर शोभायात्रा भी निकाली जाती है. अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर ने 30 साल की उम्र में सभी सांसारिक सुखों को त्यागकर 12 वर्षों का कठोर तप किया था और इसके बाद उन्हें ज्ञान प्राप्ति हुई थी रथ यात्रा मे मुख्य सहयोग विनोद ,मनोज ,अतुल, रमेश, राजेश, विपुल, नवीन, सचिन, आभा, शोभा, पूनम, सोनिया, शशि, सविता आदि का सहयोग रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply