मेरठ, 30 मार्च (जा)। आतिथ्य क्षेत्र में मेरठ ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। ब्रावुरा गोल्ड रिजार्ट को राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने से मेरठ को नई पहचान मिली है। लखनऊ के रमाडा होटल में हुए समारोह में फेडरेशन आफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा ब्रावुरा गोल्ड रिजार्ट को तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किए। रिजार्ट को एक्सीलेंस इन लग्जरी हास्पिटैलिटी, एक्सीलेंस इन लग्जरी रेजिडेंशियल वेडिंग और आउटस्टैंडिंग कान्ट्रिब्यूशन टू द हास्पिटैलिटी सेक्टर के लिए सम्मान मिला। ब्रावुरा गोल्ड रिजार्ट मेरठ का एकमात्र पांच सितारा डायमंड होटल है, जिसने आतिथ्य क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों से न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि मेरठ को भी उत्तर प्रदेश के उभरते शहरों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रिजार्ट के प्रतिनिधि शेखर भल्ला को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार होटल उद्योग को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मेरठ में इस क्षेत्र के विकास के लिए सुझावों का स्वागत भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वर्तमान नियमों से आतिथ्य उद्योग को किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है, तो उनमें संशोधन पर विचार किया जाएगा।
ब्रावुरा गोल्ड रिजार्ट को तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर मिले
Share.
