Tuesday, March 31

केवाईसी न कराने वालों के राशन कार्ड होंगे रद्द

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 31 मार्च (प्र)। यह खबर उन लोगों के लिए बेहद कष्टकारी है, जो कार्ड के सहारे आराम से हर महीने सरकार की योजना से फ्री में राशन ले रहे हैं। केवाईसी न कराने वाले इन उपभोक्ताओं के राशन कार्ड एक अप्रैल से निष्क्रिय हो जायेंगे। आपूर्ति विभाग ने तीन महीने के राशन मिलने के लिए की जा रही विभागीय सख्ती को देखते हुए इस संबंध में सभी राशन डीलरों को निर्देश जारी किये हैं। साथ ही इन डीलरों को यह चेतावनी भी दी गयी है कि वह हर महीने आवंटित होने वाला कोटा शत- प्रतिशत बांटे। कोटा न वांटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।

दरअसल, अप्रैल माह में राशन कार्ड धारकों को तीन-तीन महीने का राशन दिया जाना है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने निर्देश जारी किये हैं। यह राशन अप्रैल के साथ मई और जून माह के लिए बांटा जाना है। इसमें राशन कार्ड धारकों को तीन महीने का गेहूं और चावल एक साथ एक ही बार में मिलेगा, लेकिन इसके लिए शर्त यह लगाई गई है कि आपको अपनी नजदीकी राशन दुकान पर जाकर ई-पोस मशीन पर आधार फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) सत्यापन कराना होगा। इसके साथ ही एक और जरूरी शर्त यह लगाई गई है कि राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक (केवाईसी) होना अनिवार्य है। इससे ग्रामीण और दूरदराज के लोगों के लिए बार-बार आने-जाने की समय और पैसे की बचत होगी।

शहरी क्षेत्र में तो अधिकांशतः डीलरों ने अपने यहां राशन लेने वाले उपभोक्ताओं की केवाईसी करा रखी है तथा उनके सभी यूनिट भी आधार से लिंक हो चुके हैं, लेकिन देहात क्षेत्र में बड़ी संख्या में अभी तक लोगों ने अपने राशन कार्डों को न तो आधार से लिंक करा रखा है और न ही डीलरों की ओर से उपभोक्ताओं को कुछ सख्ती ही की जाती है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह का कहना है कि यह कदम केंद्र सरकार की उस मंशा का हिस्सा है जिसके तहत वह अनाज वितरण प्रणाली को और दक्ष बनाना चाहती है। राशन लेते समय लाभार्थियों को अपना राशन कार्ड या आधार कार्ड साथ रखना होगा ताकि वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत न आए।

राशन के लिए क्या करना होगा?
प्रक्रिया बेहद सरल है अप्रैल 2026 में अपने नजदीकी राशन केंद्र पर जाएं. वहां लगी ई पोस मशीन पर अपना आधार फिंगरप्रिंट दर्ज करवाएं और एक ही बार में तीनों महीनों का पृ पूरा अनाज प्राप्त करें। दुकानदार की ओर से एक रसीद दी जाएगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। एक साथ तीन महीने का राशन देने से राशन की दुकानों पर हर महीने होने वाली अनावश्यक भीड़ काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा, ई पोस मशीन के जरिये हर लेनदेन का आधार से सीधा जुड़ाव होने से फर्जीवाड़े और अनाज की गड़बड़ी की आशंका भी खत्म होगी।

वन नेशन वन राशन योजना
आज की तारीख में देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली तकनीकी दृष्टि से काफी मजबूत हो चुकी है। वन नेशन वन राशन की बदौलत अब कोई भी पात्र लाभार्थी देश के किसी भी कोने में स्थित उचित मूल्य दुकान से अपना राशन उठा सकता है। इसके अलावा दफ कोड टैगिंग, अन्ना चक्र डिजिटल टूल और वाहन स्थान ट्रैकिंग प्रणाली जैसे आधुनिक तकनीकी उपायों पर भी कार्य चल रहा है, जिनसे आपूर्ति श्रृंखला और भी मजबूत बनेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply