Saturday, April 18

सेंट्रल मार्केट की 816 संपत्तियों को नोटिस की तैयारी, घर के नक्शे के साथ दिए जाएंगे नोटिस

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 18 अप्रैल (प्र)। मेरठ के सेंट्रल मार्किट इलाके में 44 संपत्तियों के सील होने के बाद शेष 816 पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। सुप्रीम सख्ती के बाद आवास एवं विकास परिषद आगे की कार्रवाई से जुड़ी रणनीति तैयार करने में जुट गया है। इसके पहले चरण में सभी संपत्ति मालिकों को नोटिस दिए जाने हैं।

माना जा रहा है कि तीन दिन के भीतर आवास एवं विकास परिषद नोटिस वितरण की कार्रवाई शुरु कर सकता है। नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर इन संपत्तियों के मालिकों को कमर्शियल एक्टिविटी बंद कर निर्धारित सेटबैक छोड़ना होगा।
सेंट्रल मार्किट में कुल 860 संपत्तियां हैं, जिन्हें नियमों को ताक पर रखकर तैयार किया गया है। यह सभी या तो आवास रहे या फिर आवासीय जमीन। लेकिन जमीन के मालिक ने नियमों को नजर अंदाज कर यहां कमर्शियल निर्माण कर डाला।
इनके खिलाफ शिकायत हुई, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और पहले चरण में 44 संपत्तियों को सील करा दिया। अब 816 संपत्तियां हैं, जिन पर एक्शन की तैयारी है।

व्यापारियों को दिए जाने वाले नोटिसों के साथ इस बार उनके घरों के नक्शे (मानचित्र) की कॉपी भी दी जाएगी ताकि उन्हें पता लग सके कि उनके घर का वास्तविक नक्शा कैसा था और अब उन्होंने सेटबैक में अवैध निर्माण करके कैसा बना लिया है। नोटिसों के साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी भी दी जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में करना होगा। व्यापारी चाहेंगे तो परिषद सेटबैक तोड़ने में उनकी पूरी मदद करेगा और अगर दोबारा से निशान लगवाने होंगे तो निशान भी लगवाकर दिए जाएंगे। परिषद अधिकारियों ने अगले हफ्ते सोमवार या मंगलवार से नोटिस जारी करने की बात कही है। इसके लिए आवास एवं विकास परिषद के अफसरों ने पुलिस-प्रशासन से भी संपर्क साधा है।

आवासीय संपत्तियों के लिए
भवन/भूखंड एरिया फ्रंट सेटबैक रियर सेटबैक साइड सेटबैक

150 वर्गमीटर से कम 1 मीटर 00 00
150 से 300 वर्गमीटर 3 मीटर 1.5 मीटर 00
300 वर्गमीटर से 500 3 मीटर 3 मीटर 00

व्यावसायिक संपत्तियों के लिए
100 वर्गमीटर से कम 1.5 मीटर 00 00
100 वर्गमीटर से 300 वर्गमीटर 3 मीटर 00 00
300 वर्गमीटर से 10000 वर्गमीटर 4.5 मीटर 3 मीटर 1.5 मीटर

इस तरह छोड़ना होगा सेटबैक
बाजार स्ट्रीट के लिए सेटबैक छोड़ने के नियम
रोड की चौड़ाई फ्रंट सेटबैक

12 से 18 मीटर 3 मीटर
18 से 24 मीटर 4.5 मीटर
24 से 30 मीटर 6 मीटर
30 से 36 मीटर 6 मीटर
36 से 45 मीटर 7.5 मीटर
45 से 76 मीटर 7.5 मीटर
76 मीटर से अधिक 9 मीटर

प्लॉटों का क्षेत्रफल संख्या
1 से 50 वर्गमीटर 01
51 से 100 वर्गमीटर 17
101 से 150 वर्गमीटर 06
151 से 300 वर्गमीटर 124
301 से 500 वर्गमीटर 78
501 से 1200 वर्गमीटर 04
कुल प्लॉट 230

ये हैं 860 भवनों और प्लॉटों की संख्या और उनका एरिया
मकानों का क्षेत्रफल मकानों की संख्या

1 से 50 वर्गमीटर 249
51 से 100 वर्गमीटर 222
101 से 150 वर्गमीटर 68
151 से 300 वर्गमीटर 80
301 से 500 वर्गमीटर 10
501 से 1200 वर्गमीटर 01
कुल भवन 630

बताते चले कि इन 860 भवनों में से एक अवैध कॉम्पलेक्स संख्या 661/6 को ध्वस्त किया जा चुका है और 44 भवनों पर सील लगाई जा चुकी है।

Share.

About Author

Leave A Reply