Tuesday, April 21

प्रदेश सरकार प्रशासक नियुक्त न करके प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 21 अप्रैल (प्र)। ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासक नियुक्त न करने की मांग को लेकर जिले के ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तो ज्यादा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने कार्यालय के प्रवेश द्वार को बंद कर लिया। इस पर प्रधानों ने प्रवेश द्वार के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रधानों को प्रवेश द्वार से हटकर प्रदर्शन करने को कहा। इसे लेकर प्रधानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में जनपद के सभी ब्लाकों से सौ से ज्यादा ग्राम प्रधानों ने गत दिवस कलक्ट्रेट पहुंच नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डा. वीके सिंह को सौंपा। प्रधानों ने जिलाधिकारी को कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कुछ विलंब से हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में गांवों में प्रधानों के स्थान पर प्रशासक नियुक्त करने के बजाय उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि गांवों की व्यवस्था चलती रहे। जिलाधिकारी ने मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply