मेरठ, 21 अप्रैल (प्र)। कंकरखेड़ा के नंगलाताशी स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज के क्रिकेट ग्राउंड पर आगामी 26 अप्रैल को वेटरन्स फ्रेंडली क्रिकेट मैच कराया जायेगा। इसमें 50 से 80 वर्ष के वरिष्ठ क्रिकेटर खेल में पुराने हाथों को अजमाते दिखाई देंगे। क्रिकेट कोच अमरीष शर्मा ने कहा कि यह मैच अपने आप में उन क्रिकेटरों को सम्मान करने का प्रयास है, अपने समय में जिले में क्रिकेट को नई दिशा देने का सराहनीय कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म क्रिकेट एकाडेमी के तत्वाधान में सनातन धर्म इंटर कॉलिज, कंकरखेड़ा, मेरठ के डिवाईडर रोड, नंगलाताशी, कंकरखेड़ा, मेरठ स्थित क्रीड़ास्थल पर मेरठ को क्रिकेट के क्षेत्र में गौरान्वित करने वाले वरिष्ठ सम्मानित 50 वर्ष से 80 वर्ष आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के मध्य एक मैत्री मैच का आयोजन होगा। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण सुबह 10ः00 बजे होगा।
वरिष्ठ क्रिकेटरों के बीच मैत्री मैच का आयोजन
Share.
