Tuesday, April 21

10 लाख का बीमा कराया जाए आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों का

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 21 अप्रैल (प्र)। भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ नगर निगम कार्यालय के बाहर सांकेतिक भूख हड़ताल की। कर्मचारी टेंट लगाकर पूरे दिन धरने पर बैठ गये और महापौर हरिकांत अहलूवालिया व नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को ज्ञापन दिया।
संस्था के अध्यक्ष दिनेश सूद ने कहा कि आबादी के अनुपात में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की भर्ती होनी चाहिए। 20 लाख से अधिक आबादी की सफाई का जिम्मा सिर्फ 2415 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों पर है जबकि जरूरत 5600 से अधिक कर्मचारियों की है। इस दौरान महामंत्री अंकुश सहित काफी पदाधिकारी मौजूद रहे।
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की प्रमुख मांगें इस प्रकार से हैं
आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों का 10 लाख रुपये का बीमा कराया जाए।
ईएसआइ कार्ड के साथ सभी कर्मियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए।
सफाई नायकों से उनके पद के अनुसार कार्य लिया जाए।
आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की कार्यवाहक सफाई नायक के पद पर तैनाती हो।
मृतकाश्रितों की नियुक्ति के लिए बनाई गई चयन समिति को समाप्त किया जाए।
आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों को बीमा और इपीएफ का संपूर्ण भुगतान किया जाए।

Share.

About Author

Leave A Reply