Tuesday, April 21

अपराधियों की डिजिटल कुंडली बनाने में मेरठ रेंज अव्वल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 21 अप्रैल (प्र)। एनएएफआईएस प्रणाली यानी नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम में अपराधियों का डाटा अपलोड करने में मेरठ रेंज के तीन जिले हापुड़, बुलंदशहर और बागपत अव्वल रहे। मेरठ पुलिस ने आठवां नंबर हासिल किया है। फरवरी 2026 में आंकड़ों के अनुसार यह रैंकिंग दी गई है।

एनएएफआईएस प्रणाली यानी नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम में हर अपराधी की गिरफ्तारी के समय फिंगर प्रिंट को डिजिटल रूप में सुरक्षित कराया जाता है। गृह मंत्रालय के द्वारा नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो को विकसित करने और पूरे देश में बड़ा डाटाबेस बनाने के लिए यह काम शुरू कराया गया। यूपी पुलिस ने शत प्रतिशत पालन कराने और अपराधियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद फिंगर प्रिंट एनएएफआईएस पर अपलोड कराने का आदेश दिया है।

इसी क्रम में फरवरी 2026 का यूपी में जिला पुलिस का डाटा जारी हुआ है। इस लिस्ट में मेरठ रेंज के तीन जिले बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा मेरठ जिला पुलिस आठवें स्थान पर रही है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ रेंज के सभी चार जिले टॉप 10 की लिस्ट में रहे हैं। बताया कि फरवरी-2026 में कुल मिलाकर 1062 अपराधियों के अंगुलियों के निशान ऑनलाइन सुरक्षित करा लिए गए हैं।

फरवरी-2026 में ये डाटा किया गया अपलोड
जिला अपराधी डाटा अपलोड %

मेरठ 359 93.04
बुलंदशहर 347 100
बागपत 141 100
हापुड़ 215 100

Share.

About Author

Leave A Reply