Wednesday, April 22

आध्यात्मिक संदेश दिया आदि शंकराचार्य जयंती पर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 22 अप्रैल (प्र)। माधवपुरम स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में गत दिवस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के अंतिम दिन शंकराचार्य की 2533वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
दंडी महाराज दुर्वासाश्रम, जय राम स्वरूप ब्रह्मचारी, विद्या स्वरूप महाराज, ललितानंद महाराज और रामधन भारद्वाज समेत संतों ने आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन पर प्रवचन दिए। संतों ने जीवन में अच्छे संस्कार, शिक्षा, सादगी और संत-सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। ललितानंद महाराज ने कहा बच्चों को कुप्रथाओं से दूर रखकर उन्हें अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाना चाहिए। सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि शंकराचार्य ने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में चार मठों की स्थापना कर सनातन धर्म का व्यापक प्रचार प्रसार किया और अंत में केदारनाथ धाम में समाधि ली।
इस मौके पर डॉ. एसके शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, पंकज अग्रवाल, हरिओम मित्तल, मदन मोहन शर्मा, अरुण तिवारी, जयकृष्ण गर्ग, विकास अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, तरुण गोयल, राजू बंसल, सुधीर शर्मा, विष्णु अवतार शास्त्री, ललित गुप्ता, ओमवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply