Wednesday, April 22

डीएन की अंशु पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 22 अप्रैल (प्र)। आरजी पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग, प्लांट कंजर्वेशन सोसायटी व इनोवेशन काउंसिल की ओर से विश्व रचनात्मक एवं नवाचार दिवस के अवसर पर व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि मेरठ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका मित्तल और मुख्य वक्ता डॉ. एएम बेंद्रे रहे। प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि पोस्टर में प्रथम पुरस्कार अंशु यादव ने जीता।
मुख्य अतिथि डॉ. अलका मित्तल ने औषधीय पौधों के प्रयोग पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. एएम बेंद्रे के व्याख्यान का शीर्षक भोजन का औषधीय रूप रहा। कार्यक्रम के दूसरे भाग में पोस्टर मेकिंग और वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की जज प्रो. सोनिका चौधरी, डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. प्रियंका बालियान रहीं। पोस्टर में प्रथम पुरस्कार अंशु यादव डीएन कॉलेज, दो द्वितीय पुरस्कार में पहला शोभित यूनिवर्सिटी के सृष्टि प्रियांशु व अंश को व दूसरा सरदार वल्लभभाई विवि की पलक अहलावत और दो तृतीय पुरस्कारों में पहला अर्पिता एवं सिमरन आरजी पीजी कॉलेज व सदफ एवं इकरा आरजीपीजी कॉलेज को मिला। वर्किंग मॉडल में उर्वशी व सुंदुस आरजी पीजी कॉलेज ने प्रथम प्राप्त किया। डॉ. मधु मलिक, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. गरिमा मलिक, संयोगिता, अनामिका, डॉ. गीता सिंह, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. दीक्षा यजुर्वेदी, डॉ. गरिमा मलिक रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply