Wednesday, April 22

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 22 अप्रैल (प्र)। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने गत दिवस कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। पेंशनर्स ने पेंशन को आयकर से मुक्त करने और रेल किराये में 50 प्रतिशत छूट की मांग की।
एसोसिएशन के मेरठ शाखा के अध्यक्ष सतीश चंद्र त्यागी के नेतृत्व में मेडिकल कालेज, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, आइटीआइ, नलकूप, राजस्व, और खाद्य एवं प्रसंस्करण जैसे विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एडीएम न्यायिक को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। सतीश चंद्र ने कहा कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनर्स के लिए तिथि के आधार पर विभेद किया गया है, जिसे लेकर असंतोष है। उन्होंने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग की सीमा में शामिल करने की मांग की। इसके अलावा पेंशन की राशिकरण की कटौती को 10 वर्ष पर बंद करने, 65 वर्ष की आयु के बाद हर पांच वर्ष में पेंशन में 5 प्रतिशत की वृद्धि, कोरोना काल के 18 महीने के महंगाई भत्ते का एरियर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराये में छूट, आयुष्मान योजना में कैशलेस उपचार की सीमा को 10 लाख करने और महंगाई भत्ते को मूल पेंशन में शामिल करने की मांगे भी उठाई गईं। इस दौरान बनी सिंह चौहान, नूरूल इस्लाम, सुल्तान मेंहदी, दिगंबर सिंह चौहान, यशपाल सिंह सेंगर, कपिल प्रताप राणा, महावीर त्यागी, एंजलीना जार्ज, शमशू अली, विष्णु शर्मा, सोहनलाल कर्दम शामिल रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply