Thursday, April 16

मंगलामुखी ने युवक को 33 सेकेंड में 13 बार मारी चप्पल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ़, 16 अप्रैल (प्र)। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में तीन मंगलामुखी ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए 33 सेकेंड में 13 बार चप्पल मारी। इस दौरान हमलावरों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो गत दिवस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंगलामुखी गाली-गलौज कर रहे है। युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ रोड स्थित एल ब्लॉक चौराहे के पास तीन मंगलामुखी द्वारा एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना व्यस्त सड़क पर हुई, जहां अचानक विवाद बढ़ने पर मंगलामुखी ने युवक को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन मंगलामुखी लगातार उस पर चप्पलों से वार करते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हंगामे के चलते स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी। मारपीट के दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इस कारण यातायात प्रभावित हो गया और सड़क पर जाम लग गया। एक राहगीर ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि घटना की सत्यता की जांच की जा रही है और वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply