मेरठ, 07 अप्रैल (जन)। मेरठ नाबालिग का माइंड ब्रेन वॉश कर उसका धर्मांतरण कराने के बाद बालिग होने पर कोर्ट मैरिज करने के मामले में पुलिस ने आरोपी विशेष समुदाय के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कंकरखेड़ा थाने पर शिवलोकपुरी निवासी एक दलित व्यक्ति ने लाला मोहम्मदपुर निवासी मोहम्मद अली पुत्र आजाद के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित ने कहा कि 7-8 साल पहले जब उसकी बेटी महज 14 साल की थी सोनू नाम बताकर मोहम्मद अली ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसका ब्रेन वॉश कर धर्मांतरण कराया।
इसके बाद कोर्ट मैरिज के फर्जी दस्तावेज बनाकर उस पर लगातार दबाव बना रहा है। आरोप है कि पता चलने पर जब दो अप्रैल को लाला मोहम्मदपुर जाकर मोहम्मद अली और उसके परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, युवती को घर से जबरदस्ती उठाकर ले जाने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी से जान का खतरा होने की बात कही। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि मोहम्मद अली के खिलाफ जबरन धर्मांतरण और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्योंकि लड़की को जिस समय बहला फुसलाया गया, उस समय उसकी आयु 14-15 साल थी। साथ ही, आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी ओर, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि जनपद में लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले में पिछले कुछ समय में काफी बढ़े हैं। अगर ऐसे मामलों पर रोक नहीं लगी तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।
नाबालिग का माइंड ब्रेन वॉश कर धर्मांतरण कराने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Share.
