Wednesday, April 29

छह अस्पतालों को नोटिस, पूरे इलाके में मची खलबली

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 07 अप्रैल (जन)। शहर की पहचान मानी जाने वाली सेंट्रल मार्केट इन दिनों अनिश्चितता और डर के माहौल में घिर गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर सीलिंग की कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गई है। गत देर रात से ही बाजार का नजारा बदला हुआ दिखा। दुकानों के शटर आधे खुले थे और व्यापारी जल्दबाजी में सामान समेटते नजर आए। कई लोग अपने शोरूम से माल बाहर निकाल रहे थे, मानो सालों का कारोबार कुछ घंटों में सिमट रहा हो। इधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम ने छह अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया है। साफ निर्देश दिए गए हैं कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भ मरीजों को शिफ्ट कर लिया जाए। ऐसा न करने पर प्रशासन खुद एम्बुलेंस भेजकर मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट करेगा और संस्थान को सील कर दिया जाएगा। कार्रवाई की जद में दो बड़े स्कूल भी हैं, जिससे हजारों बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। हालांकि, प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन कई व्यापारियों का कहना है कि उन्हें आदेश की कॉपी तक नहीं दिखाई गई। मेरठ के पॉश इलाके की इस प्रमुख मार्केट में पहली बार इस तरह की सख्ती देखने को मिल रही है। अब सभी की नजरें अगली कार्रवाई और उसके असर पर टिकी हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply