मेरठ 27 सितंबर (प्र)। हरियाणा के करनाल में आयोजित 74वीं ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में उप्र पुलिस आर्म रेसलिंग टीम ने धाक जमाते हुए 14 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीम ने छह गोल्ड, पांच सिल्वर तथा 3 ब्रॉज मेडल जीते हैं। साथ ही, संजीव तेवतिया को बेस्ट कोच के पुरस्कार से नवाजा गया है। विजेताओं को एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया हैं।
करनाल में 20 से 24 सितंबर तक 74वीं ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 राज्यों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उप्र पुलिस आर्म रेसलिंग में महिला व पुरुष वर्ग की टीम के 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक जीतकर नंबर वन स्थान हासिल किया। जीते मेडल में 6 गोल्ड, 5 रजत व 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में मुख्य आरक्षी विकास नागर, राहुल कुमार, अजयपाल सिंह, मनोज कुमारम, मुख्य महिला आरक्षी दीपा चौधरी व महिला आरक्षी रेनू चौधरी शामिल हैं।
सिल्वर मेडल जीतने वालों में मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी अमर चौधरी, महिला मुख्य आरक्षी वंदना कुमारी, ममहा आरक्षी नीरज, प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी संजीव तेवतिया तथा ब्रोंज मेडल जीतने वालों में आरक्षी राहुल राकेश, महिला मुख्य आरक्षी रुचि चौहान व आरक्षी कृष्णा कसाना प्रमुख हैं। अलावा टीम के प्रशिक्षक संजीव तेवतिया को उनके बेहतरीन मार्गदर्शन व योगदान के लिए बेस्ट कोच अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, संजीव तेवतिया ने व्यक्तिगत रूप से भी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। मेरठ आगमन के बाद शुक्रवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने पुलिस ऑफिस पर विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।