Wednesday, March 18

सौंदर्यीकरण और संकरे पुल का होगा चौड़ीकरण निर्माण : अमित अग्रवाल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 18 मार्च (जन)। छावनी क्षेत्र में रजबन स्थित मिस्टर टॉक के सामने बने पुराने और संकरे पुल के आरसीसी निर्माण और चौड़ीकरण के साथ ही लालकुर्ती बुचरी रोड के निर्माण और सौंदर्यीकरण के संबंध में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही वह एसडी लालकुर्ती के बराबर से एसजीएम गार्डन के सामने कैंट बोर्ड की सरकारी जमीन पर शिफ्ट किए जा रहे ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह ढाबा संचलकों के लिए वैक्लिपिक व्यवस्था है, जो मेट्रो के लिए बनाए गए रास्ते के कारण की गई है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कैंट बोर्ड के नामित सदस्य डॉ. सतीश शर्मा के साथ मिलकर रजबन क्षेत्र में मिस्टर टॉक के सामने स्थित संकरे पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा गया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन में असुविधा एवं जाम की समस्या का प्रमुख कारण बना हुआ है। बढ़ते यातायात को देखते हुए पुल का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत होने वाले निर्माण के लिए उन्होंने क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाए जाने की बात कही गई, ताकि आमजन को भविष्य में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply