Saturday, July 27

भाजपा ने घोषित किए मंडल अध्यक्षों के नाम

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 06 जनवरी (प्र)। भारतीय जनता पार्टी महानगर के सभी 16 मंडल अध्यक्षों की गत दिवस घोषणा कर दी गई महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज द्वारा घोषित मंडल अध्यक्षों में से 60 फीसदी पुराने कार्यकर्ताओं को रखा गया है। 40 फीसदी नए चेहरों को जगह दी गई है। माना जा रहा है कि महानगर और जिले के पदाधिकारियों की घोषणा में भी यही फॉर्मूला लागू किया जाएगा।

16 मंडलों में से सात नए मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं, नौ अध्यक्ष पुराने ही काम करेंगे। नए अध्यक्षों में पल्लवपुरम मंडल में संजय गुप्ता, शास्त्रीनगर मंडल में ललित मोरल, देहात मंडल में सचिन त्यागी, रिठानी मंडल में अमरीश कोरी, अग्रसेन मंडल में विकास गुप्ता, ब्रह्मपुरी मंडल में अरविंद अरोरा, नगर मंडल में हिमांशु गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई दी।

महानगर और जिलों की नई कार्यकारिणी को लेकर लखनऊ हाईकमान से हरी झंडी मिल चुकी है। सूत्रों की मानें तो निर्देश दिए गए हैं कि कार्यकारिणी में 60 फीसदी कार्यकर्ताओं को नहीं बदला जाएगा। 40 फीसदी नए पदाधिकारियों को शामिल कर सकते हैं। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब महानगर और जिला की कमेटी की भी घोषण कभी भी कर दी जाएगी। पश्चिम की भी कार्यकारिणी की जल्द घोषणा होने वाली है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें : राणा
बागपत रोड हर्मन सिटी स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को जिले की बूथ प्रबंधन और आगामी अभियानों को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रभारी मयंक गोयल ने विधानसभा वार बूथ प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं को बूथ सत्यापन के लिए बूध आवंटित किए।
उन्होंने कहा प्रत्येक पदाधिकारी बूथ पर जाएंगे। वहां चलने वाले हर कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे बूथ कमेटी के साथ बैठकर पन्ना प्रमुखों का सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता तो चुनाव जीता, इस स्लोगन को सभी कार्यकर्ता मंत्र बना लें, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर
तैयारी में जुट जाएं। चुनाव में समय नहीं बचा है संचालन बूथ प्रबंधन संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश चौधरी, समीर चौहान जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर, नरेश बाला, विमल जाटव, पंकज भारद्वाज समेत सभी मंडल अध्यक्ष व अन्य मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply