Saturday, July 27

भाजपा की विमला बनीं नगर निगम कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 24 नवंबर (प्र)। नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर भाजपा महिला पार्षद कार्यकारिणी सदस्य विमला वाल्मीकि चुनाव में सपा प्रत्याशी कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला को हराकर जीत दर्ज की। मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व वंदेमातरम गीत गायन के साथ शपथ ग्रहण समारोह कराया गया। जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। प्रतिद्वंदी सपा पार्षद कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला को पांच वोटों के अंतर से पराजित किया।

एमआईएम के पार्षद, कार्यकारिणी सदस्य ने चुनाव से वॉकआउट कर मतदान में भाग नहीं लिया। जिसमें कुल 12 मतों में आठ मत प्रथम स्थान प्राप्त कर मेयर पद पर विजयी हुई विमला वाल्मीकि को मिले। वहीं सपा प्रत्याशी को तीन मत मिले ओर वह दूसरे स्थान पर रहे। चुनाव अधिकारी अपर नगरायुक्त शरद पाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया।

घंटाघर के निकट टाउन हाल के तिलक भवन में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें पूर्वाह्न 11:30 से 12:00 तक नामांकन पर्चे खीदे गए और 12:30 तक जमा किए गए। उसके बाद 1 बजकर 15 मिनट तक पर्चो की वापसी और फिर मतदान कराया गया। दोपहर 3 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सर्व प्रथम तो भाजपा द्वारा पार्टी से विमला वाल्मीकि के अतिरिक्त कोई अन्य कार्यकारिणी सदस्य नामांकन पर्चा दाखिल न करे उसका प्रयास किया। विपक्ष से कोई नामांकन पर्चा न जमा हो उसके लिए भी प्रयास किया। जिसमें उसे कुछ हद तक सफलता भी मिली, एमआईएम के पार्षद, कार्यकारिणी सदस्य द्वारा नामांकन पर्चा भरने की तैयारी पूर्व से की गई थी, लेकिन ऐनवक्त पर उनके द्वारा मतदान से वॉकआउट कर मतदान में हिस्सा नहीं लेने की बात कही। जिसके लिए सपा के पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया। उसके बाद सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला ने नामांकन पत्र जमा कर दिया, जिसके बाद भाजपा के डिप्टी मेयर को निर्विरोध बनाए जाने का सपना धरा रह गया। मतदान के दौरान महापौर का जो निर्णायक वोट होता है वह भी जल्दबाजी में डालने जा पहुंचे, जिसके बाद कुछ पार्षदों ने याद दिलाया कि उनका मत निर्णायक मत बाद में डाला जायेगा, जिसके बाद वह मतदान स्थल से दूसरे कक्ष में वापस लौटे। मतदान के बाद पांच मतों के अंतर से भाजपा की डिप्टी मेयर विमला वाल्मीकि के चुनाव जीतने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं पार्षद मौजूद रहे।

विमला का संक्षिप्त परिचय
उम्र 58 साल वार्ड- 10 काशी से पार्षद हैं। शैक्षिक योग्यता प्राइमरी अनुसूचित जाति से आती हैं। नगर निगम पार्षद पद के चुनाव में 2,787 वोट मिले थे।

भाजपा महिलाओं को मौका देती है। उनका सम्मान करती है। भाजपा अनुसूचित वर्ग का सम्मान है। उपाध्यक्ष पद पर अनुसूचित वर्ग से प्रत्याशी उतारना इसका एक और उदाहरण है। महिला को उपाध्यक्ष बनाकर मातृ शक्ति को सम्मान देने का काम किया है। -हरिकांत अहलूवालिया, महापौर

Share.

About Author

Leave A Reply