Saturday, July 27

उपले के बिटोड़ों के अंदर मिली लड़की की जली हुई लाश, फैली सनसनी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 05 फरवरी (प्र)। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिलोरा औरंगाबाद रोड में लड़की की जली हुई लाश मिली है। आज सुबह अचानक राहगीरों ने जली हुई लाश को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। काफी मशक्कत के बाद युवती की पहचान टीशा (21) पुत्री प्रमोद कुमार रूप में हुई। मौके पर पहुंचे पिता ने युवती की पहचान की है। बताया कि गत रविवार को उसकी बेटी का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश की लेकिन बेटी को कोई सुराग नहीं लगा।

सुबह पुलिस को जानकारी देते इससे पहले ही उसकी अधजली लाश मिली। जानकारी के अनुसार अय्यूब के खेत के समीप रविवार रात लगभग किशोरी(17) का अधजला शव पड़ा पाया गया। सुबह जब ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे तो किशोरी का जलता हुआ शव देखा। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने तकरीबन एक घंटे तक जांच पड़ताल की लेकिन न तो शव की पहचान हो सकी और न ही आरोपियों का कोई सुराग लग सका। दोपहर को मुंडाली थानाक्षेत्र के मऊ खास निवासी प्रमोद ने युवती की पहचान अपनी बेटी की रूप में की।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है पुलिस की समय अनुसार गश्त न होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वह हत्या करने के बाद किशोरी को सड़क किनारे ही जलाकर फरार हो गए।

ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि युवती की हत्या कर शव जलाया गया है। वहीं इस संबंध में भावनपुर थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने कहा कि किशोरी का शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस गांव के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। टीम शव के आसपास के क्षेत्र के नमूने ले रही है। लाश कहां से आई इसका पता लगाया जा रहा है। लाश के एक हाथ में लाल रंग का कलावा बंधा हुआ है।  लाश के शरीर पर जींस और टॉप पहना हुआ है। लड़की के पैर भी बुरी तरह जल चुके हैं। उम्र भी बहुत ज्यादा नहीं लग रही है। देखने में लड़की बैचलर लग रही है। लड़की की हत्या किसने की, क्यों की, कहां की गई इसका पुलिस पता लगा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply