मेरठ, 17 अप्रैल (प्र)। गंगानगर के डिवाइडर रोड शनि मंदिर के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में चोर ने कैमरों पर स्प्रे कर एटीएम में चोरी की। आरोपी ने कैश ट्रे उखाड़ ली, परंतु वह कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच पाया। बैंक मैनेजर की तहरीर पर गंगानगर थाने में एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पल्लवपुरम निवासी हर्षकांत गंगा नगर डिवाइडर रोड स्थित एक्सिस बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। मैनेजर के अनुसार बीते 14 मार्च की शाम करीब 7ः20 बजे कपड़े से आधा चेहरा ढके एक युवक एटीएम में आया। बैग से स्प्रे निकालकर कैमरों पर कर दिया। उसके बाद मशीन में कैश ट्रे को उखाड़ दिया, हालांकि वह कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच सका। गत दिवस ब्रांच खुलने पर घटना की जानकारी हुई। गंगानगर पुलिस को घटना के बारे में बताया और सीसीटीवी फुटेज दिए। 15 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। ब्रांच मैनेजर हर्षकांत के अनुसार चोर करीब ढाई लाख रुपये कीमत की कैश ट्रे ले गया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने कहा कि घटना की लिखित तहरीर अभी दी गई होगी। इसलिए अब प्राथमिकी दर्ज हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जाएगी।
एटीएम से चोरी की 30 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज
Share.
