Saturday, July 27

कंकरखेड़ा से सिटी स्टेशन के बीच बनेंगे पांच अंडरपास

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 04 नवंबर (प्र)। दीपावली से ठीक पहले अच्छी खबर हैं। कंकरखेड़ा और सिटी स्टेशन के बीच पांच अंडर पास बनेंगे। इसका गत दिवस अधिकारियों ने सर्वे किया। सर्वे के दौरान कैंट के भाजपा विधायक अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे। भाजपा विधायक के प्रयास से इस दिशा में तेजी से काम चल रहा हैं। भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर रोहटा रोड से सरधना रोड, कंकरखेड़ा के बीच पड़ने वाले पांच रेलवे क्रासिंग रेस कोर्स, ग्रास मंडी, कासिमपुर आदि फाटक नंबर 27, 28, 29, 28-ए, 28-सी पर अंडर पास तथा फ़्लाइओवर बनवाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं।

सर्वे करने आये अधिकारियों की टीम ने एक फ्लाईओवर और चार अंडर पास बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिये हैं। इसको लेकर भाजपा विधायक ने भी अधिकारियों की टीम का आभार व्यक्त किया हैं। उनका कहना है कि कासमपुर रेलवे क्रांसिग पर हाल ही में हादसा हो गया था, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई थी। अब इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसी वजह से अंडर पास बनाने की दिशा में तेजी से कार्य आरंभ कर दिया गया हैं।

शुक्रवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल के साथ नोर्थन रेलवे एवं सेतु निगम उत्तर प्रदेश के इंजीनियर्स एवं अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण और सर्वे किया। सर्वे में एक फ्लाईओवर और चार अंडर पास बनाने पर सहमति दे दी। इसके लिए पर्याप्त जगह मौजूद हैं। इसकी रिपोर्ट आला अफसरों को दी जाएगी, ताकि अंडर पास बनाने की दिशा में फाइल आगे बढ़ाई जा सके।

Share.

About Author

Leave A Reply