Sunday, September 8

खुशखबरी! स्कूली बच्चों को 2024 में मिलेंगी इतनी छुट्टियां

Pinterest LinkedIn Tumblr +

लखनऊ 06 दिसंबर। सभी को छुट्टियों का इंतजार होता ही है वहीं बात करें स्कूली बच्चों की तो वीकेंड से लेकर त्यौहारों पर छुट्टी मिलना उनको काफी खुश कर देता है। हाल ही में यूपी सरकार ने साल 2024 के लिए हॉलिडे कैलेंडर का ऐलान कर दिया है।
राज्यों ने 2024 की छुट्टियों की लिस्ट जारी करने शुरुआत कर दी है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपना हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार त्योहारों के साथ-साथ रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां भी घोषित की गई हैं। साथ ही 4 शनिवार और 4 रविवार रहेंगे, जिसके अनुसार अधिकांश स्कूल 10 दिन के लिए बंद रहेंगे।

यूपीः 2024 में इन दिनों बंद रहेंगे स्कूल
जनवरी 2024- 2 छुट्टियों के अलावा 4 शनिवार और 4 रविवार रहेंगे। इस हिसाब से ज्यादातर स्कूल जनवरी में 10 दिन बंद रहेंगे।
फरवरी 2024- स्कूल अपने कैलेंडर के मुताबिक, 4 शनिवार और 4 रविवार को यानी 8 दिन बंद रहेंगे।
मार्च 2024- होली और गुड फ्राइडे पर बच्चों को कई दिनों की छुट्टियां मिल जाएंगी। इसके साथ ही 5 शनिवार और 5 रविवार भी मिलेंगे।
अप्रैल 2024- जयंती और ईद आदि के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। इन छुट्टियों के अलावा 4 शनिवार व 4 रविवार भी मिलेंगे। ईद की छुट्टी चांद के निकलने पर निर्भर करेगी।
मई 2024-4 शनिवार, 4 रविवार के अलावा गर्मी की छुट्टियों का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।
जून 2024- समर वेकेशन जारी रहेगी, इसके अलावा 5 शनिवार व 5 रविवार की 10 छुट्टियां फिक्स रहेंगी।
जुलाई 2024- छुट्टी के तौर पर स्टूडेंट्स को 4 शनिवार के साथ 4 रविवार मिलेंगे।
अगस्त 2024-रक्षाबंधन और जनमाष्टमी के साथ अगस्त 2024 में 5 रविवार और 4 शनिवार मिलेंगे।
सितम्बर 2024- गणेश चतुर्थी के अवसर पर छुट्टी मिलेगी। साथ ही 4 शनिवार और 5 रविवार मिलेंगे।
अक्टूबर 2024- सभी प्रमुख हिंदू त्योहार इसी महीने हैं, साथ ही 4 शनिवार व 4 रविवार की छुट्टी भी मिलेगी।
नवंबर 2024-नवंबर 2024 में 5 शनिवार और 4 रविवार भी मिलेंगे।
दिसंबर 2024-क्रिसमस के अलावा ज्यादातर स्कूलों में विंटर वेकेशन की भी छुट्टी रहेगी। साथ ही 4 शनिवार व 5 रविवार भी मिलेंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply