मेरठ 04 फरवरी (प्र)। लोहियानगर थाना क्षेत्र में पुलिस व स्वाट टीम ने फतेउल्लापुर रोड पर मोहल्ला ताज गार्डन के इरफान मलिक के गोदाम में छापा मारकर अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपी लिसाड़ीगेट निवासी आमिर व रिहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पिस्टल व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस गोदाम मालिक इरफान, आमिर पुत्र रहीमुद्दीन, अमजद उर्फ बॉबी व साजिद अंसारी की तलाश में जुट गई है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल थी की मोहल्ला ताज गार्डन में इरफान मलिक के गोदाम में आरोपी आमिर व रिहान अवैध रूप से पिस्टल बना रहे हैं। सोमवार रात स्वाट व थाना पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस को मौके से 5 पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन, 99 अधबनी मैगजीन, 8 स्प्रिंग स्लाइड, 14 अधबनी स्प्रिंग, 4 अधबनी अरबल, 4 अधबनी प्लेट बॉडी, 28 अधबने हैमर, 51 स्लाइड रॉड, खराद मशीन समेत अन्य उपकरण और 6500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 40 हजार से 60 हजार रुपये में पिस्टल को सप्लायर आमिर पुत्र रहीमुद्दीन, अमजद उर्फ बॉबी व साजिद अंसारी को बेचते हैं। तीनों आरोपी आसपास के जिले में हथियारों की सप्लाई करते हैं।
रिहान ने बताया कि वह अपने साथी आमिर के साथ मिलकर कच्चा माल अलग-अलग दुकानों से खरीद कर लाते थे और दोनों मिलकर इस गोदाम में इन्हीं औजारों से अवैध पिस्टल तैयार करते थे और इन औजारों मार्केट में बेचने के लिए आमिर पुत्र रहीमुद्दीन वह अहमद उर्फ वह भी वे साजिद अंसारी को देते थे यह तीनों व्यक्ति मिलकर अवैध हथियारों को अलग-अलग जगह ऑन डिमांड बेचते थे मुनाफा होने पर हम सब लोग आपस में बॉटते थे आरोपी पिस्टल को 20 से 25 हजार रुपए में मार्केट में बेचते थे।
आमिर पुत्र नूर इलाही निवासी नूर वाली गली थाना लिसाड़ी गेट पर आर्म्स एक्ट गैंगस्टर पर लोहिया नगर व लिसाड़ी गेट थाने में तीन मुकदमे दर्ज है।
वही रिहान पुत्र सागर निवासी डी ब्लॉक समर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट पर भी आयुध अधिनियम आर्म्स एक्ट पर लिसाड़ी गेट लोहिया नगर खरखोदा थाने में है। मुकदमा दर्ज है। आरोपी 2022 में लिसाड़ी गेट के सादिक नगर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री बनाने की मामले में भी जेल जा चुका है
वहीं गोदाम मालिक को भी किराए के अलावा अवैध हथियार की बिक्री में से मुनाफा दिया जाता है। पुलिस की दो टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। एसएसपी का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
