Tuesday, February 10

पांच फरवरी से भरे जाएंगे बीएड-स्पेशल बीएड परीक्षा फार्म

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 04 फरवरी (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएड और स्पेशल बीएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। व्यवस्था बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से काउंसलिंग में सम्मिलित होकर और विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकृत अल्पसंख्यक संस्थानों के माध्यम से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, अनुदानित और स्ववित्त पोषित कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फार्म केवल आनलाइन पोर्टल https:// annual.ccsuniversityweb.in के माध्यम से ही भरे जाएंगे। कोई तकनीकी समस्या आने पर विद्यार्थी helpdeskccsuweb@gmail.c om ई-मेल आइडी या हेल्पलाइन नंबरों 9259089985 और 9560014163 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन सत्रों के विद्यार्थी भर सकेंगे परीक्षा फार्म
परीक्षा फार्म भरने की अनुमति विभिन्न सत्रों और श्रेणियों के विद्यार्थियों को दी गई है। इनमें बीएड स्पेशल बीएड सत्र 2024 2026 के द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा, बीएड/ स्पेशल बीएड सत्र 2023 2025 के द्वितीय वर्ष की बैंक और भूतपूर्व परीक्षा (अनुक्रमांक 24 से प्रारंभ), बीएड/ स्पेशल बीएड सत्र 2024- 2026 के प्रथम वर्ष की बैक और भूतपूर्व परीक्षा (अनुक्रमांक 25 से प्रारंभ), और बीएड/ स्पेशल बीएड सत्र 2023 2025 के प्रथम वर्ष की केवल भूतपूर्व परीक्षा (अनुक्रमांक 24 से प्रारंभ) के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यदि कोई विद्यार्थी उपरोक्त के अतिरिक्त किसी अन्य सत्र या वर्ष का परीक्षा फार्म भरता है तो उसका फार्म स्वतः ही निरस्त मान लिया जाएगा। आनलाइन फार्म भरने और शुल्क जमा करने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म की हार्ड कापी संबंधित महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। कालेजों को छात्रों के सत्यापित परीक्षा फार्म (एनआर), बीएड प्रथम वर्ष के शैक्षिक और जाति प्रमाण पत्र सहित विश्वविद्यालय में जमा कराने होंगे।

इसका ख्याल रखें विद्यार्थी और कालेज
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार द्वितीय वर्ष, बैंक और भूतपूर्व परीक्षा के विद्यार्थियों को मूल माइग्रेशन प्रमाण पत्र जमा नहीं करना है। साथ ही मुख्य परीक्षा और भूतपूर्व परीक्षा के फॉर्म एक साथ नहीं भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विद्यार्थियों और कालेजों से निर्धारित तिथियों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न की जा सके।

परीक्षा फार्म भरने की तिथियां

  • आनलाइन परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि पांच फरवरी
  • बिना विलंब शुल्क के अंतिम तिथि: 28 फरवरी
  • 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ 1 और 2 मार्च
  • 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 3 और 4 मार्च
  • कालेज में हार्ड कापी जमा करने की अवधि: 5 फरवरी से 6 मार्च
  • कालेजों द्वारा परीक्षा फार्म का सत्यापन / कन्फर्मेशन: 5 फरवरी से 9 मार्च

जिलेवार फार्म जमा करने की तिथि

  • बागपत और गाजियाबाद: 10 मार्च
  • बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर : 11 मार्च
  • हापुड़ और मेरठ: 12 मार्च
Share.

About Author

Leave A Reply