Friday, July 26

सरधना में बनने वाली गुड़ की मिठाई लोगों की बनती जा रही पसंद

Pinterest LinkedIn Tumblr +

सरधना, 22 नवंबर (प्र)। सरधना के भामौरी गांव की गुड़ की मिठाई इतनी फेमस हो गई है कि विदेशों में जा रही है। एनआरआई के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया, यूएसए , स्विट्जरलैंड आदि देशों में जा रही है। दिन प्रतिदिन इस गुड की मिठाई की शक्ल में अधिक से अधिक बिक्री हो रही है। यह गुड़ ऑर्गेनिक सब्जियों को डालकर बनाया जाता है।
भमोरी के रहने वाले सुनील कुमार फौजी से ने बताया कि 2018 में सेना से वीआरएस लेकर खेती करने की ठान ली।उनके पास गांव में 50 बीघा खेती की जमीन है। जिसमें उन्होंने 50 बीघा में गन्ने की खेती करने के साथ-साथ पास के गांव में किराए पर कोल्हू ले लिया। जहां पर उन्होंने प्राकृतिक विधि से गुड़ बनवाना शुरू किया। दो साल बाद उन्होंने 10 लाख रुपए की लागत से खुद का गुड़ प्लांट लगा लिया। मिठाई की शक्ल में उनका गुड़ और शक्कर अब एनआरआई के माध्यम से यूएसए, आस्ट्रेलिया और स्विटरजलैंड जैसे देशों में पहुंच रहा है। जब इनका गुड़ लोगों को अधिक पसंद आने लगा और अधिक बिकने लगा ।
सुनील ने लोगों की पसंद को देखते हुए चुकंदर, लौकी, गाजर, आंवला, और मेवे के फ्लेवर वाला गुड़ तैयार किया। इन पांचों फ्लेवर वाले गुड़ की सबसे ज्यादा डिमांड है। सुनील अब गुड़ के साथ सिरका और अचार भी तैयार कर रहे हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने कई किसानों का समूह बना लिया है। वे सभी पुरानी प्रजाति का गन्ना उगाते हैं, जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं। उनके गुड़ के स्टॉल पर जो भी अधिकारी-किसान पहुंचे वह गुड़ मुंह में रखते ही वाह ये तो मिठाई जैसा गुड़ है। साधारण गुड़ के मुकाबले यह गुड़ को खाने में अच्छा लगता है। अब सुनील कुमार ने गुड़ के साथ-साथ अचार का भी काम शुरू कर दिया है।

Share.

About Author

Leave A Reply