नई दिल्ली 07 नवंबर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट गठबंधन ने चारों पदों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। बीते वर्ष वाम गठबंधन ने तीन सीटें जीती थी। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।
इस बार हुए छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने वाम गठबंधन को कड़ी टक्कर तो दी लेकिन सीट हासिल नहीं कर पाई। अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा ने विकास पटेल को, उपाध्यक्ष पद पर गोपिका ने तान्या कुमारी,सचिव पद पर सुनील यादव ने राजेश्वर कांत दुबे को और संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली ने एबीवीपी के अमन को हराया। अदिति को 1937 मत, के. गोपिका को 3101, सुनील यादव को 2005 और दानिश अली को 2083 मत प्राप्त हुए। जबकि विकास पटेल को 1488 मत, तान्या कुमारी को 1787,राजेश्वर कांत दुबे को 1901 एवं अनुज को 1797 वोट मिले। याद रहे कि इस बार लगभग 67 प्रतिशत छात्रों ने मतदान किया, जो पिछले चुनाव की तुलना में कम है।
महासचिव पद पर रोमांचक मुकाबला
महासचिव के पद पर मुकाबला बेहद कांटे का रहा। लेफ्ट के सुनील यादव ने 2005 वोट हासिल किए। वहीं एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को 1905 मत प्राप्त हुए। सुनील ने राजेश्वर को मात्र 100 मतों से हराया।
संयुक्त सचिवः किसके खाते में कितने वोट
दानिश अली – 2083 (विजेता)
अनुज – 1797 रवि राज – 876 मनमोहन – 466 कुलदीप ओझा – 221 नोटा – 234 ब्लैंक – 81
इनवैलिड – 44
महासचिव के चुनाव में किसको कितने वोट
सुनील यादव – 2005 (विजेता)
राजेश्वर कांत दुबे – 1901 शुएब खान – 796 प्रीति – 442 गोपीकृष्णन – 264 नोटा – 278 ब्लैंक- 74 इनवैलिड – 42
वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए वोटों का ब्यौरा
के. गोपिका बाबू – 3101 (विजेता)
तान्या कुमारी – 1787 शाहनवाज आलम – 370 नोटा – 389 ब्लैंक – 111 इनवैलिड – 44
प्रेसिडेंट पद पर किसे मिले कितने वोट
अदिति मिश्रा – 1937 (विजेता)
विकास पटेल – 1488 विजयलक्ष्मी वेंकटराव – 1276 विकास – 419 राज रतन राजोरिया – 274 अंगद सिंह – 94 शीर्षवा इंदु – 82 नोटा – 132 ब्लैंक – 35 इनवैलिड – 65
