Saturday, September 7

लोकदल 80 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: बिजेन्द्र सिंह

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 20 नवंबर (प्र)। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा किसान है। देश में 77 प्रतिशत धरतीपुत्र हैं, उनके लिए एमएसपी पर कानून कहां है? वेस्ट यूपी में इस समय किसान भागीदार हैं। वो ही गन्ना पैदा करता है। मिल वाले किसानों से गन्ना मांगते हैं, लेकिन उनका मूल्य देने को तैयार नहीं है।

पार्टी यूपी में अस्सी सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। रालोद के मुखिया जयंत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछले सालों से किसानों के हित के लिए उन्होंने कितने आंदोलन किये हैं। हमारी पार्टी किसानों के हित की बात कर रही है। लोकदल पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव बिजेन्द्र सिंह का रविवार को वेस्ट यूपी के मेरठ में पहला दौरा था। राष्ट्रीय महासचिव पार्टी के रोड शो में जुलूस की शक्ल में किसानों की ताकत का अहसास कराते हुए गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे।

उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान रालोद के मुखिया पर निशाना साधा। रालोद ने पिछले सालों में किसान हित में कितने आंदोलन किये। यह सभी जानते हैं। जयंत की अपनी लड़ाई है। हमारी किसानो की लड़ाई है। लोकदल सर्वप्रथम किसानों की पार्टी है। किसानों की सबसे पहले आवाज उठानी वाली चौधरी चरण सिंह की लोकदल पार्टी ही है। यह गरीब किसानों मजदूर की आवाज उठाती आई है। देश में 77 प्रतिशत आबादी किसानों की है, लेकिन किसानों के लिए एमएसपी पर कानून नहीं बनाया। जब तक किसान के प्रोडक्ट की एमआरपी नहीं होगी, तब तक किसान खुशहाल नहीं होगा।

किसान आत्महत्या कर रहा है। विपक्ष के इंडिया गठबंधन के नेता पर कहा कि वे प्रधानमंत्री का दावेदार किसको बनायेंगे। उनके पास कोई नेता नहीं है। भाजपा पार्टी के साथ गठबंधन की बात पर कहा कि जो राष्टÑवाद की बात करता है और राष्टहित की बात करता है।जो भारत की बात करेगा। उसका समर्थन करते हैं। वो हमारे साथ हाथ बढ़ायेगा। उसके साथ रहेंगे। लोकसभा चुनाव पर राष्ट्रीय महासचिव बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चल रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply