Saturday, July 27

सपा विधायक अतुल प्रधान के धरना स्थल पर महापंचायत, सपा प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 11 दिसंबर (प्र)। सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान का निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही मनमानी, अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों के खिलाफ आमरण अनशन जारी है। अतुल प्रधान कलेक्ट्रेट में पिछले 7 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। अनशन के दौरान विधायक का 5 किलो वजन भी घट गया है। आज कमिश्नरी पर महापंचायत की जा रही है।
सपा विधायक अतुल प्रधान के समर्थन में हो रही महापंचायत में आने से लोगों को रोका जा रहा है।

अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि पुलिस, प्रशासन जनता को यहां कमिश्नरी पर महापंचायत में आने से रोक रहा है। अतुल प्रधान ने कहा कि पूरी रात भर पुलिस ने गांवों में जाकर लोगों को रोका है। प्रधान, पूर्व प्रधानों को रोका जा रहा है। यहां प्रोटेस्ट में आने नहीं दिया जा रहा है। यह शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट है। तमाम जनता हमारे साथ है, महापंचायत में आ रही है। ये व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है। आज अनशन का आठवां दिन है। प्रशासन के लोग जनता को इस महापंचायत में आने से रोक रहे हैं। विधायक के समर्थन में होने वाली महापंचायत में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी आए।

बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी पार्टी नेताओं को अतुल प्रधान के धरने में सपोर्ट करने का आदेश दिया है। इसी के चलते प्रदेश अध्यक्ष भी आए। महापंचायत को लेकर पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसी भी पूरी तरह मुस्तैद हैं। विधायक और न्यूटिमा अस्पताल के बीच हुए विवाद से शुरू हुए इस झगड़े में अब निजी डॉक्टर भी पीछे नहीं हट रहे। डॉक्टर भी अपने मान, सम्मान को लेकर अपनी लड़ाई में डटकर खड़े हैं। विधायक के समर्थन में आज होने वाली महापंचायत के खिलाफ डॉक्टरों ने भी जंग का ऐलान कर दिया है।
डॉक्टरों का कहना है कि अब पूरे पश्चिमी यूपी के डॉक्टर मिलकर आंदोलन करेंगे और अपने मान, सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply